फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   action on criminals

भूमाफिया के शस्त्र लाइसेंस और चरित्र प्रमाण पत्र होंगे निरस्त

Fri, 09 Oct 2020 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
action on criminals
पीलीभीत। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा कि भूमाफिया के शस्त्र लाइसेंस और चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त किए जाएंगे। किसी भी सरकारी योजना का लाभ भूमाफिया को मिलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांधी सभागार में हुई बैठक में अभियोजन कार्य, कानून व्यवस्था और एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि पॉक्सो एक्ट, गोकशी और एससी एसटी एक्ट के मामलों में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। डीएम ने कहा कि नवरात्र, दशहरा, दीवाली आदि त्योहार नजदीक हैं। ऐसे में पुलिस कर्मी संभ्रांत लोगों से भी बातचीत करते रहे। एसडीएम और सीओ संयुक्त रूप से अपने इलाकों का भ्रमण करें। थानों में जमीन विवाद, लाइसेंस रजिस्टर अपडेट रखें। भूमाफिया के शस्त्र लाइसेंस, चरित्र और हैसियत प्रमाण पत्र समेत सरकारी सुविधाओं को निरस्त किया जाए। सभी विभाग अपनी जमीनों को कब्जामुक्त कराकर मनरेगा से उनमें सार्वजनिक काम कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि एसडीएम, सीओ, थाना, चौकी प्रभारी और बीट सिपाही पराली जलाने वालों पर निगरानी करते हुए सख्त कार्रवाई करें। ग्राम पंचायतों में सभी की जिम्मेदारी तय करते हुए चेतावनी दी जाए। किसी कीमत पर पराली नहीं जलनी चाहिए। साथ ही गांवों में निगरानी समितियों से समन्वय स्थापित करते हुए किसानों को जागरूक कराया जाए। बैठक में एसपी जयप्रकाश, एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल सिंह, एडीएम न्यायिक देवेंद्र प्रताप मिश्र, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed