फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   acident

ट्रांसपोर्ट नगर में मासूम की तालाब में डूबकर मौत

Fri, 16 Sep 2022 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:58 AM IST
सार

ट्रांसपोर्ट नगर निवासी राजवीर के दस वर्षीय पुत्र विराट की बुधवार शाम तालाब में डूबकर मौत हो गई।विराट बच्चों के साथ कॉलोनी के सामने तालाब में नहाने गया था।

विज्ञापन
acident

विस्तार

पीलीभीत। ट्रांसपोर्ट नगर निवासी राजवीर के दस वर्षीय पुत्र विराट की बुधवार शाम तालाब में डूबकर मौत हो गई। विराट बच्चों के साथ कॉलोनी के सामने तालाब में नहाने गया था।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर निवासी राजवीर ने बताया कि उनका पुत्र विराट कक्षा एक का छात्र था। वह पेशे से चालक हैं मगर ब्रेन ट्यूमर होने के कारण लंबे समय से घर पर हैं। बुधवार शाम को उनके पुत्र को कॉलोनी के ही दो बच्चे खेलने के लिए घर से बुलाकर ले गए थे। इसी दौरान कॉलोनी के सामने तालाब में तीनों बच्चे नहाने चले गए। नहाते समय विराट गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आधे घंटे बाद बच्चों ने कॉलोनी में आकर विराट के डूबने की सूचना दी। इस पर लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह तालाब में ढूंढकर विराट को बाहर निकाला गया। उसे जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने विराट को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

चार बहनों का अकेला भाई था विराट
राजवीर ने बताया कि पत्नी गुड़िया के अलावा उनके पांच बच्चे हैं। जिनमें चार पुत्रियां और इकलौता पुत्र विराट था। पांच बच्चों में अकेला और सबसे छोटा होने के कारण विराट सभी का दुलारा था। बड़ी पुत्रियां मुस्कान, प्रीति, पलक उसका बेहद ध्यान रखती थीं। घर का माहौल उससे खुशनुमा था। मासूम की मौत से सभी सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed