फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accused of threatening to impose fine on FSDA team, demanding Rs. 40,000

Pilibhit News: एफएसडीए टीम पर जुर्माना डालने की धमकी देने, 40 हजार मांगने का आरोप

Fri, 30 May 2025 10:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Accused of threatening to impose fine on FSDA team, demanding Rs. 40,000
पीलीभीत। प्रतिष्ठान पर पहुंचे अभिहीत अधिकारी पर कागज पूरे होने के बाद भी जुर्माना डालने की धमकी देने और 40 हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगा है। विरोध करने पर व्यापारी और व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष के साथ बहसबाजी और अभद्रता भी की गई। मामले में एसडीएम एफआर से शिकायत कर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला मलिक अहमद निवासी शरद एजेंसीज की प्रोपराइटर मंजू अग्रवाल ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े तीन बजे अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा अन्य अधिकारियों के साथ उनके प्रतिष्ठान पर आए। इसके बाद फूड लाइसेंस व फास्ट्रैक ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट मांगा।
विज्ञापन

उपलब्ध कराए जाने के बाद भी इंस्पेक्शन होने का हवाला देते हुए कागजों में कई कमियां बताईं। आरोप है कि बचने के लिए अभिहीत अधिकारी ने अलग में बात करने को कहा। साथ में मौजूद एक अधिकारी ने 40 हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाया। रुपये न देने पर एडीएम द्वारा 10 लाख रुपये जुर्माना लगाने व व्यापार बंद कराने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी ने इस मामले की जानकारी व्यापार मंडल को दी। मौके पर पहुंचे जिलाध्यक्ष ने बातचीत शुरू की। आरोप है कि इस पर अभिहीत अधिकारी बहसबाजी करने लगे। एफएसओ पर ही अभद्रता करने का आरोप लगाया। पीड़ित पक्ष ने मामले में जांच कर संबंधित पर कार्रवाई करने की मांग की है।

मामला जानकारी में आया है। कुछ व्यापारी शिकायत लेकर आए थे। मामले की जांच कराई जाएगी। - विजय वर्धन तोमर, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed