{"_id":"6842d91d32098c9c070cb116","slug":"accused-of-theft-escaped-from-custody-with-a-rope-in-pilibhit-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हिरासत से रस्सी सहित भागा चोरी का आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हिरासत से रस्सी सहित भागा चोरी का आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
Fri, 06 Jun 2025 05:33 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 06 Jun 2025 05:33 PM IST
सार
चोरी के मामले में हिरासत में लिया गया आरोपी सेहरामऊ उत्तरी पुलिस को चकमा देकर थाने से भाग गया। हिरासत से आरोपी के भागने का पता चला तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत जिले में बीसी संचालक के घर हुई चोरी के मामले का आरोपी पुलिस को चकमा देकर थाने से रस्सी सहित भाग गया। बाद में पुलिस ने उसे फिर गिरफ्तार कर लिया। नकदी व जेवर बरामद कर घटना का खुलासा कर दिया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी के हिरासत से भागने से इनकार किया है।
विज्ञापन
सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव कुर्रैया निवासी बीसी संचालक सुरेश उर्फ नीरज शुक्ला के घर 30 मई की रात चोरों ने धावा बोला था। चोरों ने कमरे में रखे दो बक्से चोरी कर लिए। इन बक्सों में एक लाख रुपये नकदी, तीन सोने की अंगूठी, तीन सोने के पैंडल आदि सामान था। चोर खाली बक्सों को रेलवे लाइन के किनारे फेंक गए थे। एक आरोपी की तस्वीर बीसी संचालक के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने तीन दिन पहले नगर के स्टेशन मार्ग पर ब्लाक चौराहा के समीप रेडीमेड की दुकान से कपड़े खरीदने के दौरान दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार
दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में थे। इस दौरान जिले की पुलिस राज्यपाल के कार्यक्रम में व्यस्त हो गई। हिरासत में लिया गया चोर थाने से रस्सी सहित खिसक गया। पता चला पुलिस में हड़कंप मच गया। मगर तब आरोपी चोर लिखापढ़ी में पुलिस हिरासत में नहीं था। इससे पुलिस ने राहत की सांस ली। थाने से आगे आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सेहरामऊ उत्तरी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने हिरासत में थाने से किसी आरोपी के खिसकने से इनकार किया। उन्होंने बताया कि बीसी संचालक के घर सेहरामऊ उत्तरी थाना के जोगराजपुर की नगमा कॉलोनी निवासी फैय्याज और उसके साथी साजेब ने चोरी की थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के 72 हजार रुपये और सोने की तीन अंगूठी, दो पैंडल बरामद किए गए है। आरोपियों का शुक्रवार को चालान कर दिया गया।