फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accused of embezzling lakhs of rupees of term deposit

Pilibhit News: टर्म डिपॉजिट के लाखों रुपये हड़पने का लगाया आरोप

Fri, 12 Sep 2025 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 12 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Accused of embezzling lakhs of rupees of term deposit
पूरनपुर। मोहल्ला गनेशगंज की किरनलता रस्तोगी ने डाक विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ ही जिलाधिकारी को पत्र भेजकर टर्म डिपॉजिट के लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


शिकायती पत्र में कहा कि उन्होंने उप डाकघर की शाखा पूरनपुर में टर्म डिपॉजिट किया था। एक टर्म डिपॉजिट की अवधि 12 जुलाई 2024 को पूरी होने पर उसने दूसरा टर्म डिपॉजिट करने को कोरे चेक पर हस्ताक्षर कर डाककर्मियों को दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि विभागीय कर्मचारियों ने उसका दूसरा टर्म डिपॉजिट न कर पांच लाख रुपये की निकासी कर ली। दूसरे टर्म डिपॉजिट की अवधि 30 जनवरी 2025 को पूरी होने पर उसके हस्ताक्षर कर रखी गई पहले की स्लिप से 5.50 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में कहा गया कि उसे साढ़े पांच लाख रुपये लौटाने का आश्वासन दिया गया। मगर धनराशि वापस नहीं की गई। पत्र में जांच कराकर गलत ढंग से हड़पी गई धनराशि ब्याज सहित दिलाने की मांग की गई। उधर, पोस्टमास्टर रविराज पाठक ने कहा कि महिला झूठा और निराधार आरोप लगा रही है। उसे धनराशि भुगतान की गई है। विभागीय जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed