{"_id":"9bd2d465dc8ecd7546c8e79fdfe3f2e2","slug":"abhilash-the-lives-lost-in-false-pride-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठी शान में अभिलाष ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठी शान में अभिलाष ने गंवाई जान
Pilibhit
Updated Tue, 14 Jul 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज में प्रेम विवाह और खास तौर पर अंतरजातीय विवाह को लेकर गहरी रूढ़िवादिता कायम है। जिसके कारण जागरूकता की कमी की वजह से झूठी शान में अभिलाष अपनी जान दे बैठा। हादसे के बाद से दूसरी बिरादरी से विवाह रचाने वाली युवती को उसके भाई की मौत की जानकारी नहीं दी गई। उसे महिला थाना और प्रेमी को थाना सुनगढ़ी में रखा गया है। इकलौते पुत्र की मौत से कृष्णगोपाल के घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया।
विज्ञापन
मोहल्ला इनायतनगर निवासी कृष्ण गोपाल गंगवार की आर्थिक स्थित काफी कमजोर है। वह घर के बगल में एक छोटी से परचून की दुकान रखकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बहन की जिद के पीछे युवक की झूठी शान उसकी जान ले गई। इकलौते पुत्र की मौत से नाराज परिवार वालों ने युवती को घटना की सूचना नहीं दी। परिवार वालों का कहना है कि उनका अब युवती से कोई नाता नहीं है। हालांकि थाना सुनगढ़ी पुलिस ने प्रेमी युवक को थाना पर और युवती को महिला थाना पुलिस की अभिरक्षा में रखा है। पुलिस अब उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। पुलिस ने भी अभिलाष की मौत होने की सूचना उसकी बहन को नहीं दी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की अन्य दो बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन