फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A young man died after slipping and falling into a drain

Pilibhit News: पैर फिसलने से नाले में गिरे युवक की मौत

Tue, 16 Jul 2024 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 16 Jul 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
A young man died after slipping and falling into a drain
बीसलपुर। थाना बरखेड़ा के गांव अलियापुर निवासी महीपाल राना (30) की मंडरा सुमन के पास नाले में डूबने से मौत हो गई। वह अपने एक रिश्तेदार के यहां आए हुए थे। पुलिस ने सोमवार को शव नाले से निकलवाया।
विज्ञापन

मंडरा सुमन निवासी सुरेश पाल राना ने बताया कि थाना बरखेड़ा के गांव अलियापुर निवासी महीपाल राना (30) उनके रिश्तेदार थे। महीपाल रविवार शाम उनके घर आए थे। बातचीत और जलपान करने के बाद वह घर जाने के लिए भड़रिया मोड़ की ओर पैदल जा रहे थे। गांव से करीब 500 मीटर दूर पैर फिसलने से वह नाले में गिर गए।
विज्ञापन

वहां से कम संख्या में लोगों का आवागमन होता है, इस वजह से किसी ने उन्हें देखा नहीं। रातभर नाले में रहने के चलते उनकी मौत हो गई। सोमवार को राहगीरों ने पानी में शव उतराता देख अन्य लोगों को बताया। सूचना पर वहां भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे सुरेश पाल ने शव की शिनाख्त महीपाल के रूप में की। गांव पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महीपाल के अन्य परिजन भी पहुंच गए। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed