{"_id":"67ddabc97839cde9e7092bf4","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-truck-his-friend-was-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-132735-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, साथी घायल
Fri, 21 Mar 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
जहानाबाद। खेत पर फसल की सिंचाई कर रहे परिजनों के लिए खाना लेकर जा रहे बाइक सवार युवक की एमी मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। थाना पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। मृतक का शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के गांव बार नवादा निवासी लोकेश कुमार गंगवार (20) पुत्र भूपेंद्र कुमार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से गांव के ही अपने साथी राजेंद्र कुमार के साथ कुछ दूरी पर स्थित खेत में मौजूद परिजनों को खाना देने जा रहा था। परिजन खेत पर फसल की सिंचाई कर रहे थे। खेत जाते समय एमी मार्ग पर नांद पुलिया के समीप लोकेश की बाइकट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में लोकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी राजेंद्र घायल हो गया। जानकारी पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव को देख कोहराम मच गया। थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि ट्रक चालक मौके से भाग गया। शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।