फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A trolley full of devotees overturned, 12 injured

Pilibhit News: श्रद्धालुओं से भरी ट्राॅली पलटी, 12 घायल

Fri, 06 Jun 2025 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 06 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
A trolley full of devotees overturned, 12 injured
पूरनपुर। सिरसा के जंगल में स्थित बाबा इकोहत्तरनाथ मंदिर पर भंडारे में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राॅली सिरसा मार्ग पर धान मिल के समीप सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 12 श्रद्धालु घायल हो गए। सात घायलों को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर गांव पिपरिया दुलई से श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सवार होकर भंडारा में शामिल होने जा रहे थे। सिरसा मार्ग पर धान मिल के समीप अचानक ट्राॅली पलट गई। हादसे में 12 श्रद्धालु घायल हो गए। घायल गांव पिपरिया दुलई निवासी कामता प्रसाद की पत्नी गुड्डी देवी, अशोक की पत्नी सीमा, रामकुमार की पत्नी नन्हीं देवी, रामनरेश की पत्नी नत्थो देवी, सुरेश, रामभजन की पत्नी ओमवती, शिवकुमार की पत्नी गनेशवती को सीएचसी लाया गया। गंभीर घायल सुरेश और ओमवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रधान राजाराम ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली पर 25 श्रद्धालु सवार थे। इसमें 12 श्रद्धालु घायल हुए हैं। कुछ घायलों ने प्राइवेट चिकित्सक के पास पहुंचकर इलाज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed