फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A teenager got burnt after coming in contact with the current left in the wire fence around the farm

Pilibhit News: खेत के इर्दगिर्द तारों की बाड़ में छोड़े गए करंट की चपेट में आकर किशोर झुलसा

Wed, 31 Jul 2024 10:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
A teenager got burnt after coming in contact with the current left in the wire fence around the farm
पीलीभीत। खेत के इर्दगिर्द तारों की बाड़ में छोड़े गए करंट की चपेट में आने से किशोर बुरी तरह झुलस गया। बरेली में लंबे समय तक चले इलाज में सात लाख रुपये खर्च हो गए। इलाज कराकर लौटे किशोर के पिता ने एसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने खेत स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


न्यूरिया क्षेत्र के टोडरपुर गांव निवासी धमेंद्र कुमार ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 20 जून 2024 को उसका 13 वर्षीय पुत्र सचिन गांव में जा रहा था। इस दौरान कस्बा न्यूरिया निवासी छुटकन के खेत के इर्दगिर्द की गई तारों की बाड़ में उसका हाथ लग गया। तारों में करंट का प्रवाह होने से पुत्र उसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन

गंभीर हालत में उसे पीलीभीत के बाद बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार में करीब सात लाख रुपये खर्च हो गए। पुत्र का शरीर बेकार हो गया। अस्पताल से आने के बाद कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय पुलिस को तहरीर दी गई पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि एसपी के आदेश पर अब रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed