{"_id":"66cfad75ed7fd29dda0de9b4","slug":"a-student-was-injured-when-a-dilapidated-part-of-the-roof-fell-in-a-council-school-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-121617-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: परिषदीय स्कूल में छत का जर्जर हिस्सा गिरने से छात्रा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: परिषदीय स्कूल में छत का जर्जर हिस्सा गिरने से छात्रा घायल
विज्ञापन
घायल छात्रा।संवाद
पीलीभीत। परिषदीय विद्यालयों में बेहतर सुरक्षा दावों के बीच बुधवार को छत का जर्जर हिस्सा गिरने से कक्षा दो की छात्रा घायल हो गई। हादसे में कई अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए। घायल छात्रा को उपचार के लिए जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है।
हादसा गजरौला क्षेत्र के गांव ढेरम मडरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुआ। रोजाना की तरह विद्यालय में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान अचानक विद्यालय भवन की छत का जर्जर हिस्सा गिर गया, जिसकी चपेट में आने से कक्षा दो की छात्रा पिंकी घायल हो गई। उसके सिर में गहरी चोटें आईं हैं। अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद स्टाफ में हड़कंप मच गया।
जानकारी पर ग्रामीण भी स्कूल में पहुंच गए। स्टाफ की मदद से घायल बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्ची का उपचार शुरू कर दिया है। विद्यालय के सहायक अध्यापक जयप्रकाश भी बच्ची के साथ रहे। उन्होंने बताया कि छत का एक टुकड़ा छात्रा के ऊपर गिर गया, जिससे वह घायल हो गई।