फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A pontoon bridge is ready on the small stream of Sharda river

Pilibhit News: शारदा नदी की छोटी धार पर पैंटून पुल बनकर तैयार

Sun, 03 Nov 2024 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
A pontoon bridge is ready on the small stream of Sharda river
शारदा नदी की एक धार पर बना पैंटून पुल।स्रोत:विभाग
पूरनपुर। शारदा नदी पार आवागमन करने वालों को अब पैंटून पुल के लिए ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना होगा। पैंटून पुल बनाए जाने का कार्य शुरू हो गया है। तीन धाराओं में सबसे छोटी धार पर पुल बनकर तैयार भी हो गया है। पखवाड़ा भर में तीनों धाराओं पर पुल बनकर तैयार होने की उम्मीद विभागीय अफसर जता रहे हैं। पैंटून पुल बनने से लोगों को तहसील मुख्यालय आवागमन में दो जिलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के शारदा पार गांवों में आवागमन के लिए शारदा नदी पर हर साल पैंटून पुल बनाया जाता है। बाढ़ की आशंका पर पुल 15 जून को हटाने और नदी में पानी कम होने पर 15 अक्तूबर को पुल से आवागमन शुरू करने की तिथियां निर्धारित है। पिछले दो सालों से निर्धारित समय पर पुल हटा तो लिया जा रहा है, लेकिन निर्धारित समय पर तैयार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

पिछले साल एक जनवरी को पैंटून पुल से आवागमन शुरू हुआ था। इस बार भी निर्धारित तिथि पर पुल नहीं बनाया जा सका। अब शारदा नदी की धाराओं पर पैंटून पुल बनाया जाना शुरू हो गया है। पिछले कई सालों से नदी के तीन धाराओं में बंटने की वजह से नदी की तीनों धाराओं पर पैंटून पुल बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे छोटी धार पर पैंटून पुल बनकर तैयार हो गया है। लोक निर्माण विभाग के जेई अनूप कुमार ने बताया कि अन्य दोनों धाराओं पर भी पुल बनाने का काम शुरू किया गया है। तीनों धाराओं पर पुल तैयार होने में एक पखवाड़ा का समय लगेगा।



दो जिलों के नहीं काटने होंगे चक्कर
पैंटून पुल न होने पर तहसील मुख्यालय से शारदा नदी पार के गांवों में आवागमन करने वालों को शाहजहांपुर के खुटार, लखीमपुर के मैलानी, पलिया, संपूर्णानगर होकर शारदा पार के गांवों में आवागमन करना होता है। इससे लोगों को 30 की जगह 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। पिछले साल निर्धारित 246 दिनों की जगह पुल से मात्र 162 दिन ही आवागमन हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed