{"_id":"68530c701b5b8f7645047895","slug":"a-pillar-was-installed-on-the-drinking-water-pipeline-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-138046-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पेयजल पाइपलाइन पर ही लगा दिया खंभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पेयजल पाइपलाइन पर ही लगा दिया खंभा
Thu, 19 Jun 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के नावल्टी चौराहे मार्ग पर विद्युत निगम के कर्मचारियों ने पेयजल आपूर्ति पाइप पर ही खंभा लगा दिया। इससे पाइपलाइन में लीकेज की समस्या हो गई। लोगों को पेयजल के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि नगरपालिका ने विद्युत निगम के एक्सईएन को पत्र भेजकर खानापूरी की है।
निर्माण एजेंसियां अपनी मनमर्जी से काम कर रही हैं। इसका खामियाजा नगर पालिका के कर्मचारियों और आमजन को भुगतान पड़ रहा है। तीन दिन पूर्व शहर में कोतवाली मार्ग पर बिजली निगम की टीम ने खंभा लगाने के लिए गड्ढा खोदा। इससे नगरपालिका की पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन में लीकेज हो गया। टीम खंभा लगाकर चली गई, लेकिन लीकेज की समस्या अब तक बनी है। पूरे दिन पानी बहता रहता है। सूचना पर नगर पालिका की जलकल टीम ने पाइपलाइन लीकेज ठीक करने के लिए गड्ढे को और बड़ा कर दिया। बाद में बिना लीकेज सही किए खुदा हुआ गड्ढा छोड़कर टीम चली गई। पानी की बर्बादी और सड़क पर खोद कर छोड़े गए गड्ढे से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलकल प्रभारी तारिक ने बताया कि बिजली निगम के लोगों ने पाइपलाइन के ऊपर ही खंभा लगा दिया है। इसी वजह से लीकेज है। इस संबंध में बिजली निगम के अधिशाषी अभियंता को पत्र भेजा गया है।