{"_id":"6a2340e2b72c5c8fc90dfca2","slug":"a-massive-campaign-for-greenery-was-launched-across-the-district-with-712-lakh-saplings-planted-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-161183-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जिलेभर में हरियाली का महाअभियान, रोपे 7.12 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जिलेभर में हरियाली का महाअभियान, रोपे 7.12 लाख पौधे
विज्ञापन
पीटीआर स्थित फील्ड डायरेक्टर कार्यालय पर पौधरोपण करते प्रभारीमंत्री बलदेव सिंह औलख। स्रोत विभा
पीलीभीत। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को जनपदभर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान के तहत व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। वन विभाग, पंचायत राज विभाग, पुलिस, एसएसबी, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से जिले में 7.12 लाख से अधिक पौधे रोपे गए। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) मुख्यालय पर प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। रक्तदान शिविर में डीएफओ भरत कुमार डीके समेत 32 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश भी दिया।
ओजस्वी चेरिटेबल ट्रस्ट, सामाजिक वानिकी, वन्य जीव प्रभाग एवं जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में पीटीआर मुख्यालय पर आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और यह जरूरतमंद लोगों को नया जीवन देने का माध्यम बनता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है, जबकि रक्तदान समाज के प्रति हमारी संवेदनशीलता और सेवा भावना का प्रतीक है। वन विभाग परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी सुकीर्ति माधव, डीएफओ भारत कुमार डीके, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -
मेडिकल कॉलेज और महाविद्यालयों में भी चला अभियान
स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं महाविद्यालय परिसर में उप प्राचार्य डॉ. अरुण सिंह के नेतृत्व में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन के साथ मानव स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने 21 जून तक चलने वाले अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
-- -
पुलिस लाइन में एसपी ने लगाया पौधा
पुलिस लाइन में एसपी सुकीर्ति माधव की मौजूदगी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस परिवार के बच्चों को पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल सहित अन्य अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया।