फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A farmer spent a year running from pillar to post for a land survey; frustrated, he finally sought the help of the Anti-Corruption Bureau.

Pilibhit News: पैमाइश के लिए एक साल तक भटका किसान, परेशान होकर लिया एंटी करप्शन का सहारा

Wed, 05 Aug 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
A farmer spent a year running from pillar to post for a land survey; frustrated, he finally sought the help of the Anti-Corruption Bureau.
कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक को पकड़ कर ले जाती टीम। वीडियो ग्रेब
बीसलपुर। खेत की पैमाइश कराने के लिए एक किसान करीब एक वर्ष तक तहसील के चक्कर लगाता रहा, लेकिन उसे न्याय मिलने के बजाय कथित तौर पर रिश्वत की मांग का सामना करना पड़ा। लगातार हो रही देरी और आवेदन निरस्त होने से परेशान किसान ने आखिरकार बरेली एंटी करप्शन संगठन का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद पूरी योजना बनाकर आरोपी राजस्व निरीक्षक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इससे तहसील परिसर में हलचल रही।
विज्ञापन

शास्त्री नगर निवासी रिंकू गंगवार के अनुसार, उन्होंने अपने खेत की पैमाइश के लिए कई बार तहसील पहुंचकर अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर उन्हें टाल दिया गया। आरोप है कि पैमाइश कराने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। रिश्वत न देने पर उनका पैमाइश संबंधी आवेदन भी गलत नक्शा लगाकर निरस्त करा दिया गया। लगातार एक साल तक कार्यालयों के चक्कर काटने के बाद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्होंने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने ट्रैप बिछाया और मंगलवार को आरोपी राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद अन्य फरियादियों में भी यह चर्चा रही कि भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत करने पर कार्रवाई संभव है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed