{"_id":"69750d6ca06b8bf14c0481a2","slug":"a-defective-cell-found-in-a-field-created-a-stir-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-152506-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खेत में मिला दगा हुआ सेल, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खेत में मिला दगा हुआ सेल, मचा हड़कंप
Sat, 24 Jan 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
खेत में मिला बुझा सेल। स्रोत ग्रामीण
- फोटो : टूंडला के रेलवे मनोरंजन केंद्र पर मां सरस्वती पूजा महोत्सव में आरती करते अतिथि व अन्य लोग संवाद
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे से सटे ग्राम दियूनी केसरपुर में खेत में दगा हुआ सेल मिलने से शनिवार शाम अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सीओ सिटी, कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में यह सेल एसएसबी द्वारा उपयोग में लिया जाने वाला बताया जा रहा है, जो पास में स्थित फायरिंग रेंज से संबंधित हो सकता है।
ग्राम दियूनी केसरपुर में शनिवार शाम गांव निवासी 10 वर्षीय मयंक पुत्र राजेंद्र यादव शाम करीब सात बजे अपने खेत की ओर गया था। इस दौरान उसकी नजर खेत में पड़ेसेल पर पड़ी। बालक ने ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलने पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, कोतवाल सत्येंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच कर सेल को सुरक्षित तरीके से कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार यह सेल दगा हुआ है और प्रारंभिक जांच में यह एसएसबी द्वारा उपयोग में लाया जाने वाला सेल प्रतीत हो रहा है।
बताया गया कि इस तरह के सेल का उपयोग दरवाजे या खिड़की तोड़ने जैसे अभियानों में किया जाता है। पुलिस ने बताया कि जिस खेत में यह सेल मिला है, उसके नजदीक ही पुलिस की फायरिंग रेंज स्थित है। आशंका जताई जा रही है कि यह सेल उसी दौरान वहां रह गया होगा। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि सेल दगा हुआ है, इससे किसी प्रकार का खतरा नहीं है। एहतियात के तौर पर इसे कब्जे में ले लिया गया है और एसएसबी के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। रविवार को एसएसबी के अधिकारी मौके पर आकर जांच करेंगे, इसके बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।