{"_id":"688fa2d898cfc6c9c4028df1","slug":"a-bike-rider-returning-after-dropping-his-children-to-school-died-in-a-road-accident-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-141104-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्कूल में बच्चे छोड़कर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्कूल में बच्चे छोड़कर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़़क हादसे में मौत
विज्ञापन
पूरनपुर। बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे बाइक सवार युवक को एक स्कूल की बोलेरो ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए बरेली ले जाया गया। रविवार सुबह बरेली में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम है।
हादसा शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे असम हाईवे पर गांव कढेरचौरा के यात्री शेड के समीप हुआ। गांव निवासी सियाराम ने बताया कि उसका भतीजा विवेक (28) अपने बच्चों को बाइक से समीप के एक प्राइवेट स्कूल में छोड़कर घर लौट रहा था। स्कूली बच्चों को ढोने वाली बोलेरो की टक्कर से वह घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बोलेरो को लेकर भाग गया।
घायल को इलाज के लिए बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया। रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सियाराम ने पुलिस को तहरीर देकर बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। विवेक के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
एक सप्ताह में चार मौतों से लोगों में रोष
पूरनपुर। असम हाईवे के समीप गांव कढेरचौरा बसा है। तीन दिन पहले गांव के यात्री शेड के समीप एक अज्ञात महिला की वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। चार दिन पहले गांव निवासी बाइक सवार रामजीवन भी वाहन की टक्कर से घायल हो गया था। उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इससे पहले गांव का नन्हें भी गांव के समीप हादसा में मौत के मुंह में समा गया था। हादसों से लोगों में रोष है। प्रधान के पति/ सहकारी गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन लक्ष्मीकांत भारद्वाज आदि ने गांव के समीप ब्रेकर बनवाने की मांग की।