फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   प्रतिभा अलंकरण समारोह में मेधावी सम्मानित

प्रतिभा अलंकरण समारोह में मेधावी सम्मानित

Thu, 05 Jun 2014 05:33 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 05 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। शफी डिग्री कॉलेज में बुधवार को आयोजित प्रतिभा अलंकरण समारोह में मेधावी विद्यार्थियों और कुछ डॉक्टरों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां (फूलबाबू) ने बतौर मुख्य अतिथि दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि ने नगर के विभिन्न विद्यालयों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, उनमें पारितोष अवस्थी, सचिन पटेल, सानिया खान, आलिम मुस्तफा, एनुसवा शकील, अखिल पांडेय, भावना रस्तोगी, फैज मुख्तर, फारिया नूर, हुमा खान, ज्योति राठौर, आलिम मुस्तफा, आकिब अंसारी, जोहेब रजा, रवि गंगवार, सचिन पटेल, सानिया खान, शीतल राठौर, तृष्वी सक्सेना, अमन दीप सिंह, शैलेंद्र शंखधार, आफरीन, अमित, तरन्नुम, रितेश, सुनैना, तुषार बाजपेई, तशाबा शकील, मिताली शुक्ला, अनम और अरसी शमां समेत 150 विद्यार्थी शामिल हैं। ये विद्यार्थी शफी डिग्री कॉलेज, शफी सीनियर सेकेंड्री स्कूल, निसां गर्ल्स इंटर कॉलेज, एसवीएम इंटर कॉलेज, एसआरएम इंटर कॉलेज, अक्सा पब्लिक इंटर कॉलेज, जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज और एसकेजेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज आदि विद्यालयों के हैं। समारोह में पिछले दिनों शफी खान मैमोरियल एजूकेशनल सोसायटी की ओर से लगाए गए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में नि:स्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं देने वाले डॉ. शोएब खान, डॉ. अदनान अली, डॉ. उमर अंसारी और डॉ. शरीफ खान को शाल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि इस क्षेत्र के विद्यार्थी परीक्षाओं में अच्छा स्थान लाकर और ऊंचे ऊंचे ओहदों पर पहुंचकर क्षेत्र का नाम करें। समारोह में कॉलेज के डायरेक्टर फईम सिद्दीकी, लखनऊ से आए विशिष्ट अतिथि एसएम फरीदी, समीर निगम, तौसीफ अहमद शफी सीनियर सेकेंड्री स्कूल की प्रधानाचार्या तजीन जहां, निसां गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या गीता सक्सेना, डॉ. संजय रस्तोगी, मुर्तजा अली, अतुल कुमार, शामिक फराज, नेहा मेहरोत्रा और बृजेश कुमार आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। अध्यक्षता फईम सिद्दीकी और संचालन डॉ. पुनीत मनीषी ने किया। प्राचार्य डॉ. कामरान खां ने आगंतुकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed