{"_id":"122-95332","slug":"Pilibhit-95332-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से भड़के व्यापारियों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई से भड़के व्यापारियों ने लगाया जाम
Pilibhit
Updated Thu, 05 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। ड्रमंड गंज चौराहा के पास ठेला दुकानदारों और एक कपड़ा व्यापारी के बीच कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए ठेला मालिकों ने कारोबारी की पिटाई कर दी। इस घटना से व्यापारियों का भी पारा चढ़ गया। खाफा व्यापारी घटना स्थल पर पहुंच गए और नीबू मंडी में कुछ देर के लिए जाम लगा दिया। बाद में कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
ड्रमंडगंज चौराहा के पास स्थित रेडीमेड कपड़े का कारोबार करने वाले बिलाल ने बताया कि उनकी दुकान के बाहर फल का ठेला लगा था। उन्हाेंने बुधवार सुबह ठेला स्वामी से ठेला हटाने को कहा, लेकिन उसने बात अनसुनी कर दी। दोपहर में जब दोबारा ठेले को हटाने का प्रयास किया तो ठेला लगाने वाले दुकानदार एकत्र हो गए और दुकान में घुसकर उनके साथ मारपीट की। कपड़ा कारोबारी के साथ मारपीट की खबर मिलने पर तमाम व्यापारी मौके पर पहुंच गए और ड्रमंडगंज चौराहा के पास जमा लगा दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद व्यापारी जाम खोलकर कोतवाली पहुंचे और ठेला लगाने वाले कुछ दुकानदारों के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी है। शहर कोतवाल आरपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।