फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   महिला उत्पीड़न की रोकथाम को खुली हेल्पलाइन

महिला उत्पीड़न की रोकथाम को खुली हेल्पलाइन

Wed, 04 Jun 2014 05:33 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Wed, 04 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में बढ़ रहीं महिला उत्पीड़न, छेड़छाड़, दुराचार आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने और फौरी कार्रवाई के लिए एसपी ने जिले में महिला हेल्पलाइन चालू की है। हेल्पलाइन का कार्यालय जिला पुलिस कंट्रोल रूम में स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

एसपी एन कोलांची ने बताया कि जिला कंट्रोल रूम में महिला हेल्पलाइन नंबर 8392932500 लगाया गया है। इस हेल्पलाइन पर आठ-आठ घंटे की शिफ्टवार तीन महिला पुलिसकर्मी तैनात होंगी। हेल्पलाइन पर मिलने वाली महिला उत्पीड़न, छेड़छाड़, दुराचार जैसी सूचनाओं को तैनात पुलिसकर्मी नोट करेंगी और तुरंत अधिकारियों और संबंधित थानेदार को इसकी सूचना देंगी। सूचना मिलने के दो घंटे के भीतर पुलिस कार्रवाई पूर्ण करेगी। उन्होंने बताया कि यदि कोई शख्स हेल्पलाइन के इस नंबर पर गलत कॉल करता है या फिर कॉल कर परेशान करता है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बता दें कि एक साल पहले महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के लिए जिले में एंटी ऑक्सीन सेल का गठन किया गया था, लेकिन शुरुआत के एक-डेढ़ महीने तक तो यह सेल क्रियाशील रहा, बाद में निष्क्रिय हो गया था अब देखना यह है कि क्या एसपी की यह पहल महिलाओं के लिए कारगर होगी या फिर एंटी ऑक्सीन सेल की तरह इसका भी वजूद मिट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed