{"_id":"122-86764","slug":"Pilibhit-86764-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन पहुंचे सीसीओ ने ठीक कराया कांटा, तौल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन पहुंचे सीसीओ ने ठीक कराया कांटा, तौल शुरू
Pilibhit
Updated Fri, 07 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हजारा। नहरोसा फार्म स्थित गन्ना क्रय केंद्र के तौल कांटे में गड़बड़ी पर भड़के किसानों द्वारा बंद कराई गई तौल के दूसरे दिन पहुंचे सीसीओ ने किसानों की समस्याएं सुनकर कांटा ठीक करा दिया, जिससे तौल शुरू हो गई।
मालूम हो कि किसान सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर-खीरी के ट्रांस क्षेत्र के नहरोसा गन्ना क्रय केंद्र पर पांच फरवरी को घटतौली का आरोप लगाते हुए किसानों ने तौल बंद करा दी थी। गुरुवार को मौके पर पहुंचे सीसीओ श्रीवास किसानों की समस्याएं सुनने के बाद उन्हें संतुष्ट करने के लिए चीनी मिल से फ ीडर को बुलाकर कांटा ठीक कराने के उपरांत तौल शुरू कर दी। इस मौके पर जसवंत सिंह, दलीप सिंह, सुखदेव सिंह, सतविंदर सिंह, जगमोहन सिंह, काला सिंह, समेत दर्जनों किसान मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन