{"_id":"122-63834","slug":"Pilibhit-63834-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजन-गार्ड यान से यात्रियों को पुलिस ने खदेड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजन-गार्ड यान से यात्रियों को पुलिस ने खदेड़ा
Pilibhit
Updated Sat, 06 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोगियों में जगह नहीं होने पर घुस गए थे लोग
पीलीभीत/ बीसलपुर। बोगी में जगह नहीं होने पर शाहजहांपुर-पीलीभीत पैसेंजर के इंजन और गार्ड यान में घुसे दैनिक यात्रियों को जीआरपी जवानों द्वारा खदेड़े जाने गुस्साए लोगों ने पहले बीसलपुर और फिर जंक्शन पर आकर न सिर्फ हंगामा काटा, बल्कि स्टेशन अधीक्षक का घेराव कर रजिस्टर में शिकायत भी दर्ज की।
बीसलपुर में सुबह आठ बजे आने वाली शाहजहांपुर-पीलीभीत पैसेंजर में शुक्रवार को इतनी भीड़ थी कि बीसलपुर के दैनिक यात्री बोगियों में नहीं घुस पाए। लिहाजा वह इंजन और गार्ड यान में घुस गए। इससे ट्रेन संचालन में दिक्कत आने के कारण चालक ने गाड़ी खड़ी कर दी। गार्ड ने स्टेशन अधीक्षक से यात्रियों को इंजन और उनकी बोगी से उतरवाने का कहा, जिस पर बवाल हो गया। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीणा ने जीआरपी जवानों के साथ यात्रियों को खदेड़ा तो वह प्लेटफार्म पर ही हंगामा करने लगे। ट्रेन बमुश्किल 35 मिनट की देरी से पीलीभीत की ओर रवाना हो सकी। इधर, जंक्शन पर पहुंचकर वकीलों ने स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद इसराइल का घेराव किया और शाहजहांपुर से मेला स्पेशल गाड़ी चलवाने, गाड़ियों में यात्रियों की भारी भीड़ देखते हुए अतिरिक्त कोच लगवाने तथा बीसलपुर स्टेशन अधीक्षक को हटाने की मांग करते हुए नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया। कार्रवाई कराने के आश्वासन के बाद ही वकील शांत हुए। गुस्साए वकीलों में सेंट्रल बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रभात शंखधार, आलोक कुमार, हेमंत मिश्रा, सतेंद्र त्रिपाठी, राजकमल रस्तोगी, मोहम्मद तारिक, रामकिशोर गुप्ता, मनोज कुमार सक्सेना, धर्मपाल, विमल वर्मा, उपेंद्र वाजपेई, केशव किशोर, रामानंद मिश्रा, लोकेश गंगवार सहित तमाम वकील आदि शामिल रहे।
जीआरपी एसओ से भी मिले
वकीलों ने जीआरपी एसओ सुखवीर सिंह भदौरिया को भी इस बाबत अवगत कराया। वकीलों ने बीसलपुर स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जवानों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
वर्जन.......
ट्रेन के इंजन और गार्ड यान में दैनिक यात्री घुस गए थे। शिकायत चालक और गार्ड ने ऐसी स्थिति में ट्रेन संचालन से मना कर दिया था। तब उन्होंने जीआरपी जवानों से इंजन और गार्ड यान से लोगों को निकाला। जिससे लोगों ने हंगामा किया था। कुछ लोगों ने उनसे अभद्रता भी की, जिसकी रिपोर्ट भेजी गई है।
बीएस मीणा, स्टेशन अधीक्षक-बीसलपुर।
मामले की जानकारी मंडलीय उच्चाधिकारियों को दी जाएगी, समस्याओं को जल्द ही दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
मोहम्मद इसराइल, स्टेशन अधीक्षक-पीलीभीत।
मालगाड़ी पहिये जाम, जंक्शन पर फंसी
पीलीभीत। जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर तीन पर आई मालगाड़ी की बोगियों में तकनीकी खामी आने पर उनके पहिए जाम हो गए। गाड़ी शुक्रवार सुबह शाहजहांपुर रवाना होनी थी। मौके पर पहुंचे रेल कर्मचारियों ने बोगियों की जांच की। इसके बाद तमाम कोशिश करने के बाद भी बोगियों में आई खराबी दूर नहीं हो सकी। मालगाड़ी लेकर आए चालक और गार्ड भी अपनी 12 घंटे की ड्यूटी पूरी करके आराम करने चले गए। रेल कर्मियों ने काफी मशक्कत कर खामी ठीक की। इसके बाद भी मालगाड़ी शाहजहांपुर ले जाने को चालक और गार्ड नहीं मिल सका। नतीजतन मालगाड़ी जंक्शन पर फंसी रही। जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर तीन पर मालगाड़ी खड़ी रही। इस दौरान जंक्शन पर और गाड़ियों के संचालन में रेल कर्मियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।