फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सूची में नाम दर्ज न होने पर भड़की महिलाएं

सूची में नाम दर्ज न होने पर भड़की महिलाएं

Thu, 10 Jan 2013 05:31 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 10 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। अतिरिक्त बीपीएल सर्वे में हुए घपलों के विरोध में शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद के दर्जनों लोग बुधवार को जिलाधिकारी अमित गुप्ता से मुलाकात कर राशन कार्डों पर अतिरिक्त बीपीएल की मोहर लगने के बावजूद सूची में नाम दर्ज न करने की शिकायत की। लोगों ने डीएम से पुन: सर्वे करवाकर कर सूची बनाने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्रीय पालिका सदस्य रेशमा बी के नेतृत्व में दर्जनों लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्डों पर लगी फर्जी मोहर मामले की जांच कराके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

रेशमा बी ने कहा कि मोहल्ले के लोग गरीब हैं और मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोशण कर रहे हैं। नगर पालिका कर्मचारियों ने शहर में अतिरिक्त बीपीएल परिवारों का सर्वे करते समय उनके हालातों को देखते हुए पात्र माना और राशन कार्डों पर अतिरिक्त बीपीएल की मोहर लगा दी। राशन लेने जब कोटेदार के यहां पहुंचे तो पता चला कि इनमें से किसी का भी नाम अतिरिक्त बीपीएल सूची में दर्ज नहीं है। उन्होंने सूची में ऐसे लोगों के नाम दर्ज कर लिए गए हैं जो अपात्र हैं। पुन: सर्वे करवा कर नई सूची बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम को पत्र सौंपने वालों में वसीम, हनीफ, सलीम, शहनाज, तौहीद अहमद, निशात शाह, शमीम बेगम, शीबा, सरवरी, परवीन, नसीम बेगम, शिम्मी, फखरे आलम, सप्पू खां, ओम प्रकाश, मान सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed