{"_id":"122-55640","slug":"Pilibhit-55640-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी चालकों की जांच, सात पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी चालकों की जांच, सात पकड़े
Pilibhit
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
यातायात माह के तहत चलाया गया अभियान
पीलीभीत। यातायात माह के अंतर्गत पुलिस ने सात शराबी चालक पकड़कर उनका चालान कर दिया।
शनिवार को टीएसआई जबर सिंह मलिक के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने नौगवां चौराहे पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान भारी वाहनों को रोककर ब्रेथ एनालाइजर से चालकों की जांच की। इस दौरान सात वाहन चालकों के शराब पीए हुए होने की पुष्टि हुई। इस पर यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में चालान कर दिया। इससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। उधर टीएसआई ने नौगवां चौराहे पर सभी मैजिक और टैंपो चालकों की एक बैठक ली और उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी। बैठक में टीएसआई ने कहा कि वाहन चालक मार्गों पर लगे संकेते और नियमों का ख्याल रखे। जिससे अनहोनी की घटनाएं टाली जा सकती है। सभी चालक 24 घंटे के भीतर अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर और फाग लाइटें लगवा ले।