फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सभी मंत्रों का बीज है राम नाम का महामंत्र : सुशीला

सभी मंत्रों का बीज है राम नाम का महामंत्र : सुशीला

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

बीसलपुर। कानपुर र्से आइं अखिल भारतीय स्वामी रामानंद साधना परिवार की वरिष्ठ साधक सुशीला जायसवाल ने कहा कि राम नाम का महामंत्र सभी मंत्रों का बीज है। वह अग्रवाल सभा भवन में चल रहे चार दिवसीय स्वामी श्रीरामानंद साधना शिविर में रविवार को दूसरे दिन साधकों को प्रवचन कर रही थी। उन्होंने कहा कि राम नाम का जाप करने से गृहस्थों को कभी कभी ऐसा विशेष लाभ मिल जाता है, जो लाभ जीवन भर तपस्या करने के बाद भी बड़े बड़े महात्माओं को नहीं मिल पाता है। दिल्ली से आए के के नैय्यर ने कहा कि सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा समय में रामनाम का जाप करना चाहिए। हरिद्वार से आई आशा ग्रोवर ने कहा कि लोगों को मानसिक जाप पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। हरिद्वार से ही आए एनएस बाजपेई ने कहा कि श्रीराम का जाप लयबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विष्णु गोयल ने और संचालन अनिल मित्तल ने किया। कार्यक्रम में सामूहिक ध्यान, साधना, जाप, विनोद गोष्ठी और गीता प्रवचन आदि कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed