{"_id":"122-55098","slug":"Pilibhit-55098-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ करोड़ रुपये से सुधरेगी क्षेत्र की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ करोड़ रुपये से सुधरेगी क्षेत्र की बिजली
Pilibhit
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई ट्रिपिंग, लो वोल्टेज आदि की समस्याओं से शीघ्र निजात मिलेगा। बिजली सप्लाई की दशा सुधारने को स्वीकृत आठ करोड़ रुपये की धनराशि रिलीज कर दी गई है। इसमें नगर में 36 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। बिजली घर की क्षमता दुुगनी से अधिक की जाएगी। एक नया फीडर भी बनेगा। बंच कंडक्टर लाइन डाली जाएगी। 11 हजार केवीए की नई बिजली लाइनेें खींची जाएगी।
अवर अभियंता रियाजुद्दीन ने बताया कि स्वीकृत आठ करोड़ रुपये की धनराशि रिलीज हो गई है। कार्य का जिम्मा एक प्राइवेट कंपनी को सौंपा गया है। नगर की बिजली सप्लाई सुधारने को एक अन्य फीडर बनाया जाएगा। जिसमें 36 नए ट्रांसफार्मर समेत बिजलीघर की 13 एमबीए क्षमता को बढ़ाकर 18 एमबीए किया जाएगा। नगर मेें डेढ़ किलोमीटर एबीसी (बंच कंडक्टर लाइन) डाली जाएगी। तार टूटने से होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी
पूरनपुर। फाल्ट पर अब पूरे फीडर की बिजली सप्लाई एक साथ गुल नहीं होगी। इसके लिए ट्रांसफार्मरों पर एमसीबी लगाई जाएगी। उपभोक्ताओं के दरवाजों पर उनके कनेक्शन नंबर अंकित किए जाएंगे। शिकायत पर उपभोक्ता को कनेक्शन नंबर के साथ किस पोल से उनका कनेक्शन है उसका नंबर भी बताना होगा।
विज्ञापन
क्षेत्र के सभी ट्रांसफार्मरों पर शीघ्र ही एमसीबी लगाई जाएगी। इससे संबंधित ट्रांसफार्मर क्षेत्र में फाल्ट होने पर एमसीबी गिर जाएंगे। इससे फाल्ट पर ट्रांसफार्मर अक्सर फुंकने की समस्या से निजात मिलने के साथ पूरे फीडर की बिजली सप्लाई प्रभावित न होेकर संबंधित ट्रांसफार्मर क्षेत्र की बिजली सप्लाई ही ठप होगी। जिसे दूर कर कर्मचारी फिर एमसीबी को उठा देंगे।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के घर के दरवाजे पर उपभोक्ता का नाम और कनेक्शन नंबर अंकित किया जाएगा। ताकि किस नाम और नंबर से कनेक्शन है कि जानकारी कर्मचारियों को बार-बार उपभोक्ता परिजनों से न पूछना पड़े और रीडिंग लेकर बिल जारी किया जा सके।
उन्होंने बताया कि शिकायतें भी शीघ्र आन लाइन दर्ज की जा सकेंगी। इसके लिए उपभोक्ता को अपना कनेक्शन नंबर के अलावा उस खंभे का नंबर भी बताना होगा। जिससे उनका कनेक्शन चल रहा है। बिजली चोरी रोकने को ट्रांसफार्मरों पर मीटर लगाने का कार्य भी शीघ्र शुरू होगा और आन लाइन बिल भुगतान की सुविधा भी शुरू होगी।