{"_id":"1-40355","slug":"Pilibhit-40355-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत मजदूर सभा का कलक्ट्रेट पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत मजदूर सभा का कलक्ट्रेट पर धरना
Pilibhit
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। गरीबों और खेत मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना दिया।
कलेक्ट्रेट स्थित तिकुनिया पार्क में धरने पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य रमा गैरोला ने विस्थापित बंगाली परिवारों की समस्या उठाई। कहा कि बंगाली परिवारों को पट्टे पर दी गई भूमि बंधक रखने पर प्रतिबंध है। इसके बाद भी इन छोटे किसानों की भूमि पर बैंक अधिकारी व डीलर गठबंधन ने ऋण निकाल कर हड़प लिया। ऋण वसूली के लिए ऐसे पट्टेदारों की भूमि नीलाम कर उन्होंने भुखमरी का शिकार बनाया जा रहा है। उन्होंने नदी कटान से विस्थापित हुए परिवारों के पुनर्वास की मांग उठाई। प्रभाष सरकार, फनी मिस्त्री, सचिन, हरे कृष्णा, शंकर व लक्ष्मीकांत ने भी विचार व्यक्त किए। इधर, मजदूर सभा के बरखेड़ा व मरौरी एरिया कमेटी सचिव गोपाल मिश्रा के नेतृत्व में मरौरी ब्लाक कार्यालय पर धरना देकर नारेबाजी की गई। खेत मजदूर सभा अध्यक्ष मनोहर लाल, बाबूराम, किशनलाल एडवोकेट, प्रेमशंकर वर्मा, सालिक राम, गोपाल मिश्रा ने भी विपचार व्यक्त किए। धरना समाप्त होने पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया।