फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव

विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव

Sat, 03 Nov 2018 09:24 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Sat, 03 Nov 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव
शादी के डेढ़ साल बाद ससुराल में 23 वर्षीय विवाहिता सरोजा देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव दुपट्टे से बने फंदे पर कुंडे के सहारे कमरे में लटका मिला। पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जिसके आधार पर बिलसंडा पुलिस ने पति समेत तीन लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हैदराबाद (लखीमपुर) थाना क्षेत्र के अयोध्या गांव निवासी रामचंद्र ने बताया कि उन्होंने बेटी सरोजा देवी की शादी डेढ़ साल पहले बिलसंडा थाना क्षेत्र के रामपुर वसंत गांव निवासी सुमित कुमार से की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वालों ने विवाहिता को कम दहेज लाने की बात कहते हुए परेशान करना शुरू कर दिया। बाइक और सोने की चेन की मांग शुरू कर दी। असमर्थता जताने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। शुक्रवार शाम विवाहिता की हत्या कर शव लटका दिया। गांव के लोगों से सूचना मिलने पर शुक्रवार रात जब वह गांव पहुंचे तो ससुराल में विवाहिता का शव लटका मिला। ससुराल के सभी लोग फरार थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष बिलसंडा मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति सुमित, ससुर ब्रजराज और सास सुशीला देवी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed