{"_id":"5bd0caecbdec226985591c6a","slug":"91540410092-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने सुभानपुर में नाले के पानी का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने सुभानपुर में नाले के पानी का निरीक्षण किया
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। एसडीएम ने टीम के साथ बुधवार को क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर में नाले के गंदे पानी का निरीक्षण किया। और प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों को भी चिन्हित किया।
बुधवार को एसडीएम खेकड़ा अरविंद कुमार द्विवेदी एवं तहसीलदार यदुवंश क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर में दूषित पानी का निरीक्षण करने पहुंचे। एसडीएम ने कहा कि इसकी जांच कराई जा रही है और जो भी फैक्ट्रियां प्रदूषण फैला रही है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि एनजीटी के आदेश का पालन होगा। प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ जांच करा कार्रवाई होगी।
गौरतलब है कि खेकड़ा तहसील की कई फैक्ट्रियां प्रदूषण के मामले में सबसे आगे चल रही है। प्रदूषण विभाग से एनओसी लेने के बाद भी इन फैक्ट्रियों से केमिकल युक्त दूषित जहरीला पानी निकल रहा है। जो खेकड़ा के नाले से होता हुआ ग्राम सुभानपुर के जंगल में खेतों को प्रभावित कर रहा है। इससे किसानों की भूमि भी बंजर हो रही है। इसकी शिकायत ग्रामीण डीएम कई बार कर चुके हैं। विगत एक सप्ताह पूर्व ग्रामीणों ने गंदे पानी पर रोक लगाने को लेकर हंगामा भी किय । इसके बाद डीएम ने एसडीएम को जांच के आदेश दिए।