फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   734 Cameras to be installed to count tigers

734 कैमरों से होगी टाइगर रिजर्व में बाघ की गणना

Thu, 29 Mar 2018 08:47 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Thu, 29 Mar 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
734 Cameras to be installed to count tigers
Cameras
एनटीसीए के निर्देश पर पहली अप्रैल से टाइगर रिजर्व सहित पृूरे देश में बाघों की गणना की जानी है। इसके लिए टाइगर रिजर्व के 73 हजार हेक्टेअर क्षेत्रफल में दो वर्गकिमी क्षेत्र के 367 ग्रिड बनाए गए हैं। प्रत्येक ग्रिड में दो कैमरे लगाए जाएंगे। लेकिन टाइगर रिजर्व प्रशासन अभी तक कैमरों की व्यवस्था नहीं कर पाया है। जिससे पहली अप्रैल से गणना शुरू होने की संभावनाएं नजर नहीं आ ही हैं। देश के जंगलों में बाघों की गणना एक साथ कराए जाने की योजना नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथारिटी (एनटीसीए) ने तैयार की है। इसके प्रथम चरण में फरवरी मार्च में जंगल की सभी रेंजों में साक्ष्य एकत्र करने के साथ साइन सर्वे कराया गया था। सभी रेंजों से लिए गए नमूनों को जांच के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून भेजा गया है। साथ ही साइन सर्वे का डाटा एनटीसीए द्वारा तैयार किए गए एप में फीड किया जा रहा है। एनटीसीए के निर्देश पर बाघ गणना को तैयार की गई समय सारणी के अनुसार पहली अप्रैल से कैमरे लगाए जाने हैं। इससे पहले की सभी तैयारी 25 मार्च तक पूरी की जानी थी। इसमें टाइगर रिजर्व की सभी पांच रेंजों में दो वर्ग किमी के 367 क्षेत्र बनाए गए है। चिह्नित किए प्रत्येक क्षेत्र मेें दो कैमरे लगाए जाने हैं। इस तरह टाइगर रिजर्व के सभी रेंजों में एक गणना के लिए 734 कैमरों की जरूरत होगी। इसके अलावा कुछ कैमरे रिजर्व में रखने होंगे। इस तरह बाघ गणना को लगभग 800 कैमरे चाहिए। इसके उलट टाइगर रिजर्व प्रशासन के पास मात्र 150 कैमरे ही हैं। शेष कैमरों के लिए डिमांड भेजी गई है लेकिन अभी तक न तो कैमरे मिले हैं और न ही इन्हें खरीदने की अनुमति। ऐसे में पहली अप्रैल से बाघ गणना का कार्य यहां किसी भी सूरत में संभव नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


बाघ गणना के लिए कैमरों की डिमांड की गई हैं। संभवत: दुधवा से कैमरे मिलने हैं। इसके चलते गणना की तिथि को आगे बढ़ाया जा सकता है।
कैलाश प्रकाश, डीएफओ, टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed