फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   डीएम ने बाढग़्रस्त इलाके का किया दौरा

डीएम ने बाढग़्रस्त इलाके का किया दौरा

Sat, 19 Aug 2017 07:07 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने बाढग़्रस्त इलाके का किया दौरा
माधोटांडा (पीलीभीत)। डीएम शीतल वर्मा ने एसपी कलानिधि नैथानी के साथ शनिवार को बाढ़ग़्रस्त क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शारदा पार क्षेत्र में कृषि भूमि के पट्टेधारकों के नागरिकता प्रमाणपत्रों की जांच करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

डीएम शनिवार दोपहर नगरियाखुर्दकलां पहुंची और शारदा नदी के जलस्तर व बाढ़ आदि का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ खंड के सहायक अभियंता जय सिंह से बैराज से डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद पैदा हुई स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की। यहां उन्होंने सहायक अभियंता को चल रहे कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। रमनगरा के ग्राम प्रधान प्रशांत राना के साथ आए बाढ़ पीड़ितों ने गत वर्ष रमनगरा बुझिया में हुई तबाही का हवाला देते हुए स्पर बनाने की मांग की। जिस पर डीएम ने कहा कि फौरी तौर पर बाढ़ से बचाव को अस्थाई बाढ़ नियंत्रण कार्य कराए जा रहे हैं। बरसात बाद यहां स्थाई नियंत्रण कार्य कराए जाएंगे। इस दौरान डीएम ने पुरैना ताल्लुके महाराजपुर से बंदरबोझ तक फैली 1171 एकड़ भूमि पर अवैध तरीके से काबिज लोगों से भूमि से हटाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने शारदा पार इलाके में कृषि भूमि के पट्टाधारकों के नागरिकता प्रमाण पत्रों की जांच करने के भी निर्देश दिए। इसके बाद डीएम सेल्हा गांव पहुंची। यहां कुछ घरों में जलभराव हो गया था। इसको लेकर राजस्व प्रशासन द्वारा पुरैना बाढ़ शरणालय में पीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। यहां पहुंचकर डीएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से जलभराव आदि की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

हजारा। उधर ट्रांस शारदा क्षेत्र के ग्राम सिद्धनगर, राणाप्रताप नगर और नहरोसा क्षेत्र में नदी द्वारा किया जा रहा कटान जारी है। यहां कटान से बचाव न शुरू होने से लोगों में रोष है। इस इलाके में अभी तक कोई वरिष्ठ अधिकारी भी जायजा लेने नहीं पहुंच सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed