{"_id":"5b5cc9ef4f1c1b3b5a8b7945","slug":"81532807663-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावण के पहले दिन मंदिर में लगी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावण के पहले दिन मंदिर में लगी भक्तों की भीड़
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
शनिवार को सावन का पवित्र माह शुरू हो गया। नगर के औरंगाबाद, चक्रसेनपुर मोहल्ले का प्राचीन शिव मंदिर में भगवान शिव की पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही।
खेकड़ा नगर के औरंगाबाद व चक्रसेनपुर मोहल्लों के बीच स्थापित प्राचीन शिव मंदिर मठ का प्राचीन इतिहास रहा है। इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर दूध चढ़ाकर अगर कोई प्रांगण में मौजूद बरगद के पेड़ की पूजा कर धागा बांधता है तो भगवान आशुतोष उसकी मांगी मुराद को पूरी करते हैं। कुछ वर्ष पूर्व यहां नाग-नागिन के जोड़े ने भी दर्शन दिए थे। मंदिर की बड़ी मान्यता का पता इससे चलता है कि प्रति वर्ष अगस्त माह में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में भारी संख्या में ससुराल से आकर भी नगर की बेटियां यहां पूजा अर्चना कर मुराद मांगती है। भगवान शिव भक्तों की मनोकामना पूर्ण कर उनका कल्याण करते हैं। इस दौरान मंदिर के पंडित ब्रिजेश शास्त्री, मंदिर कमेटी के प्रधान सुखपाल सिंह सभासद, अरविंद धामा, वीरेंद्र धामा बिंदे, ओंकार शर्मा, संजय गिरि, अनुज धामा आदि रहे।