फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दुधवा की शान बढ़ाएगा पीलीभीत का चंदू

दुधवा की शान बढ़ाएगा पीलीभीत का चंदू

Wed, 07 Mar 2018 06:56 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
दुधवा की शान बढ़ाएगा पीलीभीत का चंदू
दुधवा की शान बढ़ाएगा पीलीभीत का चंदू
विज्ञापन

जिले से विदा हुआ एक और बाघ
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा/ पीलीभीत। सोमवार को माधोटांडा क्षेत्र के चांदूपुर गांव के निकट से पकड़े गए बाघ को दुधवा नेशनल पार्क छोड़ने का निर्णय लिया गया। दोपहर बाद वनसंरक्षक पीपी सिंह के नेतृत्व में टीम उसे लेकर दुधवा रवाना हुई। देरशाम तक अथवा बृहस्पतिवार को सुबह चंदू को कॉलर आईडी लगाकर जंगल में छोड़ा जाएगा। इस बीच मुस्तफाबाद में मंगलवार शाम चंदू ने चिकन का स्वाद लिया।
माला रेंज से बाहर घूम रहे बाघों के एक साथी को सोमवार को माधोटांडा क्षेत्र के चांदूपुर गांव से ट्रैंक्यूलाइज करने के बाद वन विभाग की टीम ने पकड़ा था। वन विभाग ने यह कार्रवाई बाघ के हमले में गांव के मजरा वीरखेड़ा निवासी छेदालाल की 25 वर्षीय विवाहिता पुत्री गिरजादेवी मौत के बाद की थी। दो दिन से बाघ को मुस्तफाबाद रेंज में रखा गया था। कमिश्नर पीवी जगनमोहन, वनसंरक्षक पीपी सिंह, डीएफओ आदर्श कुमार सहित तमाम अधिकारियों की मौजूदगी में आईवीआरआई की टीम ने इसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ मंगलवार दोपहर बाद बाघ को कॉलर आईडी लगाने को दिल्ली से डॉ. जी आरेंद्रन भी मुस्तफाबाद पहुंच थे। देररात तक मंत्रणा के बाद पकड़े गए बाघ चंदू को दुधवा नेशनल पार्क में छोड़ने का निर्णय लिया गया। बुधवार को सुबह पुन: परीक्षण के बाद वनसंरक्षक पीपी सिंह के नेतृत्व में टीम चंदू को लेकर दुधवा रवाना हुई। माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार को कॉलर आईडी लगाने के बाद उसे दुधवा नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

00000
मंगलवार रात चंदू ने लिया चिकन का स्वाद
सोमवार को सुबह पकड़े गए चंदू को पूरी तरह होश में आने के बाद खाने के लिए मुर्गे का मांस डाला गया लेकिन उसने नहीं खाया। मंगलवार शाम उसे थोड़ा सा मांस खाया जबकि सोमवार से वह लगातार पानी पी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
सिरिंज की धार से डाली आंख में दवा
बाघ की आंखों मेें कीचड़ होने पर कमिश्नर ने पशु चिकित्सकों को इसकी जांच के निर्देश दिए थे। इस पर आईवीआरआई की टीम ने पिंजरे के बाहर से ही उसका परीक्षण किया और आंख में दवा डालने का निर्णय लिया। टीम ने इंजेक्शन लगाने वाली कई सिरिंज में दवा भरी इसके बाद दूर से पिचकारी की तरह उसकी आंख में दवा डाली गई।

00000
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने दी 10 हजार की सहायता
बाघ के हमले में मारी गई गिरजा देवी के परिवार को डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से उसे त्वरित सहायता के रूप में 10 हजार रुपये की सहायता दी गई। मंगलवार शाम को वनसंरक्षक पीपी सिंह की मौजूदगी में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार ने गिरजादेवी के पति हेमराज को 10 हजार रुपये का चेक प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed