फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   भुगतान न करने पर चार चीनी मिलों को नोटिस

भुगतान न करने पर चार चीनी मिलों को नोटिस

Tue, 02 Jan 2018 07:49 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
भुगतान न करने पर चार चीनी मिलों को नोटिस
भुगतान न करने पर चार चीनी मिलों को नोटिस
विज्ञापन

दो मिलों पर पिछले सत्र का बकाया है 8.14 करोड़
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। निर्धारित समय में गन्ना मूल्य भुगतान न करने पर गन्ना समिति ने सहकारी चीनी मिल सहित चार मिलों को नोटिस जारी किया है। इसमें दो मिलों पर पिछले सत्र का भी गन्ना मूल्य बकाया है।

सहकारी गन्ना समिति क्षेत्र में गन्ने की अधिकता पर क्षेत्र का गन्ना पूरनपुर चीनी मिल के अलावा सात चीनी मिलें खरीदती हैं। इसमें से पूरनपुर चीनी मिल पर 5.10 करोड़, बरखेड़ा मिल पर 3.83 करोड़, पलिया मिल पर 7.08 करोड़ रुपये बकाया है। समिति सचिव टीएन त्रिपाठी ने बताया कि पूरनपुर चीनी मिल ने पिछले सत्र का 79 लाख रुपये भुगतान हाल ही में किया है। जबकि पलिया चीनी मिल ने पिछले सत्र का शत प्रतिशत भुगतान कर दिया। अब पूरनपुर चीनी मिल पर पिछले सत्र का 4.31 करोड़ और बरखेड़ा चीनी मिल पर 3.83 करोड़ रुपये बकाया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा वर्तमान सत्र में पहूरनपुर चीनी मिल ने 8.10 लाख क्विंटल, पीलीभीत चीनी मिल ने 6.62 लाख क्विंटल, बरखेड़ा ने 1.64 लाख, पलिया मिल ने 2.90 लाख, मकसूदापुर ने 2.06 और गुलरिया चीनी मिल ने 2.72 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की। पूरनपुर चीनी मिल 13 दिसंबर तक, पीलीभीत चीनी मिल 21 दिसंबर तक, बरखेड़ा चीनी मिल एक दिसंबर तक, पलिया चीनी मिल 11 नवंबर तक, मकसूदापुर चीनी मिल एक दिसंबर तक, गुलरिया चीनी मिल बीस दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान कर चुकी हैं। पूरनपुर चीनी मिल पर वर्तमान सत्र का 1233.76 लाख, पीलीभीत चीनी मिल पर 547.78 लाख, बरखेड़ा चीनी मिल पर 323.20 लाख, पलिया चीनी मिल पर 813.67, मकदसूदापुर चीनी मिल पर 363.41 और गुलरिया चीनी मिल पर 200.92 लाख रुपये गन्ने मूल्य बकाया है। बकाया का निर्धारित समय सीमा में भुगतान न करने पर चारों चीनी मिलों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed