फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गन्ने में आग लगने पर वनकर्मियों को बनाया बंधक

बाघ भगाने को गन्ने में लगाई आग तो वनकर्मियों को बंधक बनाया

Tue, 21 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
गन्ने में आग लगने पर वनकर्मियों को बनाया बंधक
जला गन्ना - फोटो : अमर उजाला
- खेत में बाघ होने के खतरे पर पहुंची थी वन विभाग की टीम, पटाखा जलाया तो लगी आग
विज्ञापन

- दस एकड़ गन्ना जला, समझाबुझाकर एक घंटे बाद कराया गया मुक्त


जहानाबाद क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में बाघ के चहलकदमी की सूचना पर पहुुंची वन विभाग की टीम ने गन्ने के खेत के निकट पटाखे दगा दिए। इससे गन्ने की फसल में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता करीब 10 एकड़ गन्ना जल गया। गन्ने में आग लगने से नाराज किसानों ने वनकर्मियों को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझाकर ग्रामीणों को शांत कराकर करीब एक घंटे बाद वनकर्मियों को मुक्त कराया।
शनिवार को अमरिया से निकल कर एक बाघ जहानाबाद क्षेत्र के सुुंदरपुर और पंसोली गांव के निकट खेतों तक पहुंच गया था। इसकी सूचना मिलने पर रविवार को वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी साथ ही पदचिह्न ट्रेस किए थे। सोमवार को किसानों ने बाघ के डर से गन्ने की फसल नहीं काटी और क्षेत्र की जांच के लिए वनकर्मियों को बुलाया। दोपहर करीब डेढ़ बजे मौके पर पहुुंची वन विभाग की टीम ने किसानों से गन्ना काटने को कहा, लेकिन भय के कारण किसानों ने पहले गन्ने के खेत की जांच करने की मांग की। इस पर टीम के साथ मौजूद एक संस्था के प्रतिनिधि ने पटाखे दागने का सुझाव दिया। कुछ वनकर्मियों ने गन्ने के खेत के निकट ही पटाखे दागने शुरू कर दिए। पटाखे की चिंगारी गन्ने की सूखी पत्तियों पर जा गिरी। जिससे देखते ही देखते आग लग गई। तेज हवा केे कारण आग बेकाबू होकर फैलने लगी। इस पर वनकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पीलीभीत से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आग लगने से नाराज ग्रामीणों ने वनकर्मियों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन

वनकर्मियों के बंधक बनाए जाने की सूचना पर जिला मुख्यालय से अतिरिक्त फोर्स भेजकर ग्रामीणों से वार्ता की गई। अधिकारियों ने जले गन्ने का लेखपाल से सर्वे कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर वनकर्मियों को बंधन मुक्त कराया। डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि गन्ने में बाघ छिपा है या नहीं यह जानने के लिए पटाखे दागे गए थे, जिससे आग लग गई। किसानों को समझाकर मामले को शांत करा दिया गया है। क्षेत्र की निगरानी के लिए टीम लगाने के साथ कैमरे भी लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed