फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Company operator cheated three people of lakhs, now absconding

Pilibhit News: कंपनी संचालक ने तीन लोगों से की लाखों की ठगी, अब हुआ फरार

Fri, 23 Feb 2024 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Company operator cheated three people of lakhs, now absconding
पीड़ित तीनों लोगों की ओर से न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम रोड पर संचालित एक निजी कंपनी संचालकों ने लोगों को झांसे में लेकर लाखों रुपये की ठगी कर ली और भाग गए। पता चला तो पीड़ितों ने थाना सुनगढ़ी पुलिस से शिकायत की। पुलिस नेे सुनवाई नहीं की तो अब पीड़ितों ने न्यायालय के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई है।


मोहल्ला नई बस्ती के रहने वाले आकाश, सुमित, सुरेश पुत्र मिश्रीलाल ने आईडीबीआई बैंक के सामने एजेंसी बाजार डाट काम नाम से एक कंपनी खोली। मोहित लोधी, जैनुल ऐजाज और अभय को एजेंट के तौर पर रखा। इन लोगों ने मोहल्ला थाना सिंह निवासी चंद्रप्रभा पत्नी अजय कुमार से 10 लाख 27 हजार 308 रुपये, इसी मोहल्ले के रवि कुमार पुत्र भूपसिंह से साढ़े सात लाख और ज्योति लोधी पत्नी रवि कुमार से 5.65 लाख रुपये जमा कराए। बाद में कंपनी संचालक भाग गए। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर छह नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed