फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   73 people were tested in the camp and 63 patients were given medicines

Pilibhit News: कैंप में 73 का परीक्षण, 63 मरीजों को दी दवा

Sun, 01 Jun 2025 10:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
73 people were tested in the camp and 63 patients were given medicines
बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मुरारी लाल माहेश्वरी फाउंडेशन अमर उजाला समूह एवं बरेली कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगा। शिविर में 73 मरीजों का परीक्षण हुआ। इनमें 63 मरीजों को दवा दी गई।
विज्ञापन


शिविर का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने फीता काटकर किया। शिविर में मरीजों की सुविधा के लिए पांच पटल बनाए गए थे। पहले पटल पर मरीजों का पंजीकरण हो रहा था। दूसरे पर बरेली से आए कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके चित्तलांगिया ने 25 मरीज देखे और 15 मरीजों को दवाई दी। उन्होंने दस मरीजों को आवश्यक सुझाव दिए।
विज्ञापन

तीसरे पटल पर बरेली से आए जनरल फिजिशियन डॉ. तौसीफ अली ने विभिन्न बीमारियों के 40 मरीज देखे और उन्हें दवा दी। चौथे पटल पर बरेली से आईं दंत मुख रोग विशेषज्ञ डॉ. दिशा नरेश ने आठ मरीज देखे और उन्हें दवा दी। पांचवें पटल पर मरीजों को दवा दी जा रही थी। अपराह्न 12:30 बजे से शाम चार बजे तक चले शिविर में काफी दूर-दूर से मरीज उपचार कराने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर की व्यवस्था में कॉलेज स्टाफ के लोगों का विशेष सहयोग रहा। आयोजन समिति के राजन भारद्वाज ने बताया कि इस तरह के लगने वाले शिविर के संबंध में और अधिक जानकारी लोग उनसे मोबाइल नंबर 7409466000 पर बात कर ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed