फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   टनकपुर रेल लाइन पर शुरू हुआ सीआरएस निरीक्षण

टनकपुर रेल लाइन पर शुरू हुआ सीआरएस निरीक्षण

Fri, 29 Dec 2017 11:07 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर रेल लाइन पर शुरू हुआ सीआरएस निरीक्षण
सीअारएस ‌न‌िरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
मझोला के गेट नंबर एक की चाबी फंसने पर लगाई फटकार
विज्ञापन


मझोला (पीलीभीत)। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त एसके पांडेय ने शुक्रवार को मझोला पकड़िया से बनबसा तक नवनिर्मित ब्राडगेज ट्रैक का निरीक्षण किया। गेट नंबर एक पर गेट का लॉक फंस गया। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने एक एक पहलू का बारीकी से निरीक्षण कर जानकारी ली। निरीक्षण को लेकर मझोला से खटीमा एवं बनवसा तक तैयारियां की गई थीं।
भोजीपुरा से टनकपुर तक लगभग 101 किमी रेल मार्ग पर पिछले कई वर्षों से ब्राडगेज कंवर्जन का कार्य चल रहा है। रेलवे ने प्रथम चरण में भोजीपुर से पीलीभीत और द्वितीय चरण में पीलीभीत से मझोला तक ट्रेन का संचालन शुरू कराया जा चुका है। अब मझोला से टनकपुर तक ट्रेन चलाने की तैयारी है। जिसके लिए शुक्रवार और शनिवार को सीआरएस निरीक्षण तय किया गया था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त स्पेशल ट्रेन से शुक्रवार को सुबह करीब 10.07 बजे बरेली से मझोला पकड़िया स्टेशन पर पहुंचे। मझोला पहुंचने पर उन्होंने स्टेशन मास्टर कक्ष में अधिकारियों से वार्ता कर जानकारी ली। 10.40 बजे वह स्टेशन परिसर में पूजन कार्यक्रम में पहुंचे। यहां इंजीनियर राजीव कुमार ने हवन पूजन किया। इसके बाद स्टेशन परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के लिए सात ट्रालियां तैयार की गई थीं। 11.30 बजे उन्होंने पैदल निरीक्षण किया और पटरियों, उनके ज्वाइंट आदि को देखते हुए स्टेशन से करीब 300 मीटर दूर खटीमा की ओर बने गेट नंबर एक पर पहुंचे। रेलवे क्रासिंग पर उन्होंने गेटमैन से पूछताछ करने के साथ गेट को बंद कराकर भी देखा। साथ ही गेट के खराब हो जाने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी ली। उनके कहने पर गेटमैन को मैनुअल गेट को लगा कर दिखाया, लेकिन इस दौरान गेट का लॉक फंस गया। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद 12.03 बजे सात ट्रालियों से उनका काफिला खटीमा की ओर रवाना हुआ। मझोला से खटीमा तक पड़ने वाले पुल, रेलवे क्रासिंग आदि का गहनता से निरीक्षण करते हुए वह देरशाम खटीमा पहुंचे। निरीक्षण के दौरान मुख्य संरक्षा आयुक्त के साथ डीआरएम निखिल पांडेय, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण ललित मोहन झा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर आशुतोष कुमार मिश्रा, अरुण कुमार, उप मुख्य इंजीनियर राजीव अग्रवाल, उपमुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर जेपी शर्मा, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी सीएल शाह समेत तमाम अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नाम सही कराने की मांग
गुलड़िया भिंडारा के चेयरमैन डॉ.. मुन्ने खां ने डीआरएम को ज्ञापन देकर रेलवे स्टेशन पर लगे बोर्ड में मझोला पकड़िया का उर्दू में लिखा नाम गलत बताते हुए सही नाम लिखाने की मांग की। डीआरएम ने उन्हें बताया कि उर्दू की जानकारी कम होने के कारण गलती हुई है। इस पर चेयरमैन ने उन्हें उर्दू में सही नाम लिखकर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ता खुलवाने की मांग
पूर्व चेयरमैन अजय गोयल ने स्टेशन के दूसरी ओर पकड़िया विजयपुर के ग्रामीणों के साथ डीआरएम निखिल पांडेय से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें ब्राडगेज निर्माण के चलते बंद किए गए गांव से कस्बे में आने वाले रास्ते को पुन: खुलवाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में करमजीत कौर, लवप्रीत कौर, सुखजीत कौर, अमरीक कौर, जसवीर कौर, मंदीप कौर, सोहन सिंह, लखवीर सिंह, रामवीर सिंह, अनूप सिंह, सुखवंत सिंह, विक्रम सिंह, रमनदीप सिंह, पवनदीप सिंह, संदीप कौर, कश्मीर कौर, मनप्रीत कौर, राजकुमार सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed