फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   63.39 percent voting took place in 38 degree temperature

Pilibhit News: 38 डिग्री तापमान में 63.39 प्रतिशत हुआ मतदान

Sat, 20 Apr 2024 06:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
63.39 percent voting took place in 38 degree temperature
पीलीभीत। लोकतंत्र के महापर्व में 38 डिग्री तापमान में जिले के 63.39 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। जो 2019 के लोकसभा चुनावों में पड़े 67.41 फीसदी मतदान से करीब 4.02 फीसदी कम रहा।
विज्ञापन




पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक उत्साह बरखेड़ा के मतदाताओं ने दिखाया। पूरनपुर दूसरे और पीलीभीत सदर के मतदाता तीसरे स्थान पर रहे। शहर और दूर गांवों के अधिकतर मतदान केंद्रों पर सुबह और शाम के समय लंबी कतार दिखीं। अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों ने खुद मतदान किया और मतदाताओं से अपील की।
विज्ञापन


जिले की पीलीभीत सदर, बीसलपुर, बरखेड़ा, पूरनपुर और बरेली की बहेड़ी विधानसभा को मिलाकर बनी पीलीभीत लोकसभा सीट पर शुक्रवार को मतदान हुआ। जिले और बहेड़ी को मिलाकर 1924 बूथों पर 18.31 लाख मतदाता थे। चुनाव मैदान में भाजपा से जितिन प्रसाद, सपा से भगवत सरन गंगवार और बसपा के अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू समेत 10 प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ तो अमरिया, शहर के चिड़िया दाह, पकड़िया नौगवां, बीसलपुर, मझोला व अन्य स्थानों के कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन नजर आई। डीएम संजय कुमार सिंह, एडीएम ऋतु पूनिया, राज्यमंत्री संजय गंगवार, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद समेत अन्य जन प्रतिनिधियों ने खुद मतदान किया और मतदाताओं से अपील भी की।



दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत भी बढ़ता गया। शाम पांच बजे तक पीलीभीत सीट पर 60.1 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम छह बजे के बाद जारी रिपोर्ट में जिले की चार विधानसभाओं में कुल 63.22 प्रतिशत तो बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में करीब 64.1 फीसदी मतदान हुआ।

-



आंकड़ों में बूथ और मतदाता

958 मतदान केंद्र हैं जिले में



1521 बूथों पर कराया गया मतदान

14,61,162 कुल मतदाता है जिले में



9,23,769 मतदाताओं ने डाले वोट

-



किस विधानसभा क्षेत्र में पड़े कितने मत

बरखेड़ा - 67.41

पूरनपुर - 65.16



पीलीभीत- 61.70

बीसलपुर- 58.96



बहेड़ी - 64.1

सभी विधानसभाओं का - 63.39



-



...आखिर कहां रह गई कमी

भले ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, लेकिन मतदान प्रतिशत वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत को पार करना तो दूर वहां तक पहुंच भी नहीं सका। पिछले लोकसभा चुनाव में पीलीभीत सीट पर 67.41 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार प्रशासन ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर काफी जोर दिया, लेकिन मतदान कम रहा।




-

वर्ष 2009 और 2014 में भी हुआ था इससे अधिक मतदान

वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में पीलीभीत सीट पर 63.94 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं वर्ष 2014 में यहां के मतदाताओं नेे मतदान किया। करीब 62.86 फीसदी मतदान हुआ था। 2019 में मतदान बढ़ा, जबकि इस चुनाव में 4.02 फीसदी कम वोट पड़े। कम मतदान की वजह तापमान रहा या कुछ और प्रशासन को इस पर मंथन करना होगा। आने वाले दिनों में मतदान में आए अंतर पर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर भी विवेचना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed