{"_id":"5979d5e84f1c1bdd558b489c","slug":"61501156840-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो बिजली के तारों की समस्या का नहीं कोई समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो बिजली के तारों की समस्या का नहीं कोई समाधान
Updated Thu, 27 Jul 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर (पीलीभीत)। नगर के तीन मोहल्लों के कई घरों के ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही है। यह काफी करीब में होने से हर समय वहां के बाशिंदों को हादसे का डर बना रहता है। इसकी कई बार शिकायत की गई, लेकिन अफसर बेसुध बने हुए हैं।
मोहल्ला रामनगर, दुर्गाप्रसाद और पटेलनगर के कई ऐसे घर हैं, जिनसे छूती हुई बिजली की लाइन गुजरती है। यह स्थिति पटेल नगर में सबसे ज्यादा है। पटेल नगर के करीब सौ से अधिक मकानों के ऊपर से विद्युत लाइन गुजरती है। इससे हर समय विद्युत दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। यह स्थिति पिछले कई दशकों से बनी है, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी मौन साधे है। समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। एसडीओ आनंद बाबू ने बताया कि लोगों ने जानबूझकर बिजली की लाइन के नीचे मकान बना लिए हैं। ऐसी विद्युत लाइन हटाया जाना आसान नहीं है।