फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   599 district centers today Literacy test will

जिले के 599 केंद्रों पर आज होगी साक्षरता परीक्षा

Sat, 22 Aug 2015 10:55 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 22 Aug 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन

साक्षर भारत अभियान के तहत पढ़े रहे नव साक्षरों की साक्षरता परीक्षा 23 अगस्त को होगी। इस परीक्षा में जिले के करीब 70 हजार नवसाक्षर भाग लेंगे।

विज्ञापन

निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए जिले में 599 लोक शिक्षा केंद्रों की स्थापना की गई है। इन केंद्रों पर एक महिला व एक पुरुष प्रेरक द्वारा निरक्षरों को अक्षर ज्ञान कराया जाता है। साक्षरता परीक्षा प्रत्येक वर्ष मार्च व अगस्त माह में होती है। बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने बताया कि इस बार साक्षरता परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त को किया जा रहा है। इसमें स्कूल न जाने वाले 16 वर्ष से लेकर किसी भी आयु तक के वे लोग इस परीक्षा में भाग लेंगे, जो साक्षर भारत अभियान में शिक्षा ले रहे हैं। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक कभी भी तीन घंटे की परीक्षा दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि  परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। प्रत्येक लोक शिक्षा केंद्र पर परीक्षा की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्रेरकों को दी गई है।
विज्ञापन


...तो पेंशन में होगी 50 रुपये की बढ़ोत्तरी
जिला लोक शिक्षा समिति के प्रभारी सौरभ सक्सेना ने बताया कि साक्षरता परीक्षा पास करने वाले यदि समाजवादी पेंशन पा रहे हैं तो इसमें 50 रुपये की बढ़ोत्तरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed