फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   56 pamphlets for the post of president and 342 for the post of member were sold

Pilibhit News: अध्यक्ष के 56 व सदस्य पद के 342 पर्चे बिके

Wed, 19 Apr 2023 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
56 pamphlets for the post of president and 342 for the post of member were sold
निकाय चुनाव : अधिकांश काउंटरों पर आराम करते मिले पुलिस और चुनाव कर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन अध्यक्ष पद के 56 और अध्यक्ष पद के 342 पर्चे बिके।
निकाय चुनाव के दूसरे चरण में पीलीभीत में मतदान होगा। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में सदर पालिका के अलावा नगर पंचायत न्यूरिया, जहानाबाद और नौगवा पकड़िया के भी नामांकन स्थल बनाए गए हैं। अध्यक्ष पदों के अलावा सभासदों के अलग अलग काउंटर खोले गए है। एक काउंटर पर पांच वाॅर्ड के नामांकन पत्र बिक्री किए जा रहे हैं। नामांकन के पहले दिन काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर नामांकन पत्रों को खरीदा था। इससे भीड़ भी रही थी। मंगलवार को यह भीड़ कम हो गई। सदर के काउंटरों के अलावा नगर पंचायत के काउंटरों पर दोपहर बाद सन्नाटा पसर गया। मुख्य गेट पर भी सन्नाटा देखा गया।
मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के तहत जिले में अध्यक्ष पद के लिए 56 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जिसमें किसी का भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हो सका। सदस्य पद के लिए 342 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। इसमें 15 लोगों ने अपने नामांकन पत्रों को दाखिल किया। मंगलवार को पीलीभीत नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिए 13, बीसलपुर के लिए पांच, पूरनपुर के लिए पांच, नगर पंचायत जहानाबाद के लिए 7, गुलरिया भिंडारा के लिए पांच, पकड़िया के लिए 3, बरखेड़ा के लिए आठ, बिलसंडा के लिए दो, न्यूरिया के लिए चार, कलीनगर के लिए 4 लोगों ने अपने नामांकन पत्रों को खरीदा।
विज्ञापन

इसके अलावा सदस्य पद के लिए पीलीभीत से 45 बीसलपुर से 80, पूरनपुर से 31, जहानाबाद से 31, गुलरिया भिंडारा से 10, नौगवा पकड़िया से 41, बरखेड़ा से 30, बिलसंडा से 37, न्यूरिया से 14, कलीनगर से 23 लोगों ने अपने नामांकन पत्रों को खरीदा। मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए 56 तो सभासद के लिए 342 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमे सदस्य पद के लिए 15 लोगों ने नामांकन दाखिल किए
विज्ञापन
विज्ञापन

00
बीसलपुर नगरपालिका में भी रही धूम
बीसलपुर। नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए पांच, सभासद के लिए 80 नामांकन पत्र बिके तो नगरपालिका में सभासद के लिए 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नगरपंचायत बरखेड़ा में अध्यक्ष पद के लिए आठ और सभासद पद के लिए 30 नामांकन पत्र बिके। इस नगरपंचायत में सभासद के लिए एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दााखिल किए गए। नगर पंचायत बिलसंडा में अध्यक्ष के लिए दो और सभासद पद के लिए 37 नामांकन पत्र बिके। इस नगर पंचायत में किसी भी सीट के लिए किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। प्रत्याशियोंं के नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी ने स्वीकार किए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed