{"_id":"5c28eeb0bdec2256f2026b44","slug":"51546186416-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबॉल में टाह पौटा टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबॉल में टाह पौटा टीम बनी विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में विकास खंड मरौरी की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज में रविवार को प्रेम ज्योति युवा मंडल सेवा समिति व हेल्पिंग हैंड्स वेलफेयर सोसाइटी द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गई। इस दौरान हुए वॉलीबॉल मैच में टाह पौटा टीम विजेता बनी, जबकि हिम्मतनगर टीम उपविजेता रही। विजेता टीम में विजय वर्मा, शिवांग शर्मा, विशेष सैनी, जितेंद्र कुमार, अखिलेश शर्मा, दीपक राना, हरपाल राना व शिवम राना शामिल रहे। बालक वर्ग की आठ सौ मीटर दौड़ में अनुराग दिवाकर, तेजबहादुर, जोगेंद्र तथा बालिका वर्ग की चार सौ मीटर दौड़ में रोशनी, प्रतिभा व प्रीती ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। बालक वर्ग की लंबी कूद में राममूर्ति, दीपक राना, अनुराग दिवाकर जबकि बालिका वर्ग में शबेनूर, वीरमति, प्रीती ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिताएं कोच गुरुमेश व आशु की देखरेख में संपन्न हुई। इस मौके पर प्रेमलता, रवि कुमार, नेहरू युवा केंद्र के अनिल कुमार शर्मा, कार्यक्रम समन्वयक आशीष पांडे, सोनू कुमार, आदि मौजूद रहे।