{"_id":"5b5a224f4f1c1bee748b629b","slug":"51532633679-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के चलते रेलवे अंडरपास धंसने से ट्रेने रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के चलते रेलवे अंडरपास धंसने से ट्रेने रही प्रभावित
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)
नगर क्षेत्र में हुई तेज बारिश के चलते क्षेत्र के ग्राम फखरपुर रेलवे फाटक पर बनाया अंडर पास मार्ग जलभराव होने के चलते जमीन में धंसकर बंद हो गया। इससे ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनें भी प्रभावित हो गई। रेलवे कर्मियों ने जेसीबी की मदद से रेलवे लाइन के किनारे पत्थर डलवाकर ट्रेनों का आवागमन शुरू कराया।
नगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह हुई तेज मूसलाधार बारिश राहत के साथ आफत भी लेकर आई। तेज बारिश करीब एक घंटे तक लगातार पड़ती रही। इससे मार्ग, किसानों के खेत एवं रेलवे विभाग द्वारा बनाए अंडर पास मार्ग लबालब भर गए। इसके चलते आवागमन भी बाधित हो गया। क्षेत्र के ग्राम फखरपुर के समीप स्थित अंडर पास मार्ग मे पानी भरने से अंडर पास मार्ग धंस गया। इसके चलते अंडर पास मार्ग से गुजरने वाली ट्रेनें भी प्रभावित हो गई और दिल्ली से सुबह के समय करीब नौ बजे खेकड़ा पहुंचने वाली यात्री ट्रेन 74021 फखरपुर रेलवे स्टेशन पर करीब आधा घंटे तक खड़ी रही। इसके चलते यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के चलते रेलवे विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा गया और मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की मदद से धंसे अंडर पास मार्ग के पास ट्रैक के किनारे मिट्टी एवं पत्थर डलवाकर मार्ग को चालू कराया। इसके बाद ट्रेन रवाना हो सकी। मार्ग चालू होने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।