{"_id":"594d6ef64f1c1b52028b46ba","slug":"51498246902-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीनतम कृषि तकनीक एवं उन्नत बीज, मृदा परीक्षण कराकर अधिक पैदावार ले किसान -भवानी सिंह खंगारौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीनतम कृषि तकनीक एवं उन्नत बीज, मृदा परीक्षण कराकर अधिक पैदावार ले किसान -भवानी सिंह खंगारौत
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने कहा किसान परंपरागत खेती के साथ साथ फूलों की खेती भी करें। डीएम ने फसल बीमा अपनाने पर भी बल दिया।
शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार कक्ष में शुक्रवार को आयोजित कृषक गोष्ठी में डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा भौगोलिक दृष्टि से जनपद बागपत दिल्ली के करीब है। जनपद के किसान दिल्ली, मेरठ, नरेला आदि मंडी में अपना माल बेचकर अधिक मुनाफा ले सकते हैं। उन्होंने कहा किसान वैज्ञानिकों की सलाह पर सह फसली तकनीक अपनाएं। डीएम ने कहा किसान नवीनतम कृृषि तकनीक अपनाए और उन्नत बीज की बुआई करके अधिक से अधिक पैदावार प्राप्त करें।
उन्होंने कहा किसान खेत की मिट्टी की जांच कराकर उर्वरक एवं कृृषि रसायन का इस्तेमाल करें। इससे किसान को आर्थिक लाभ होगा। उन्होंने कहा किसान फसल में जैविक खाद का इस्तेमाल करें और जैविक सब्जी की पैदावार लेकर भी अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकता है। साथ ही किसान कृृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से परामर्श लेकर उन्नत बीज की बुआई करें। उन्होंने कहा ईख की बुआई के साथ ही दलहन एवं तिलहन की खेती करके भी मुनाफा अधिक लिया जा सकता है। उन्होंने किसानों से कम पानी वाली फसलों की बुआई करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा ईख एवं धान को जितने पानी की आवश्यकता है, उससे अधिक मात्रा में न दें। जिलाधिकारी ने किसानों से बागवानी, शाक-सब्जी एवं फूलों की खेती करने पर भी जोर दिया। इसमें पूर्व उप निदेशक कृृषि, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी विचार व्यक्त किए। इसमें उप निदेशक कृृषि धुरेंद्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं सभी कृृषि वैज्ञानिक मौजूद रहे।