फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   43% of the candidates were absent in the RO-ARO exam

Pilibhit News: आरओ-एआरओ की परीक्षा में 43 फीसदी परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

Sun, 27 Jul 2025 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
43% of the candidates were absent in the RO-ARO exam
ज्योति सागर, शाहजहांपुर
पीलीभीत। सख्त निगरानी में आरओ-एआरओ की परीक्षा संपन्न हुई, मगर हाजिरी ने निराश किया। पंजीकृत अभ्यर्थियों में से केवल 43 फीसदी ही परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। उन्होंने पेपर संतुलित बताया। बोले- सामान्य ज्ञान के सवालों ने उन्हें थोड़ा उलझा जरूर दिया। सुरक्षा के लिहाज से हर केंद्र पर कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश मिला।
विज्ञापन

जिले में आरओ (रिव्यू ऑफिसर) और एआरओ (असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर) की अहम परीक्षा के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। इसके लिए जिले में 14 केंद्र बनाए गए थे। इसमें 12 शहर और बीसलपुर-पूरनपुर में एक-एक केंद्र बनाया गया था। परीक्षा के लिए पंजीकृत 6072 परीक्षार्थियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए केंद्रों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया था। परीक्षा को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की थी, जिससे कहीं कोई व्यवधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


रविवार को परीक्षा के निर्धारित समय 9:30 बजे से एक घंटा पहले ही परीक्षार्थी केंद्र के बाहर पहुंच गए। इसमें लखीमपुर, बरेली, शाहजहांपुर आदि जनपदों के परीक्षार्थी शामिल रहे। निर्धारित समय से आधे घंटे पूर्व ही परीक्षार्थियों को जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। केंद्रों पर तैनात पुलिस बल और प्रशासनिक अफसरों की सतर्क निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में शामिल हो बाहर निकले कई अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर अपेक्षाकृत सहज था, लेकिन सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने थोड़ी मुश्किलें जरूर बढ़ाईं। डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई है। कहीं से कोई नकल आदि का मामला नहीं आया। पंजीकृत 6072 में से 2671 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 3401 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

पैर में पड़ी रॉड का मेटल डिटेक्टर ने दिया संकेत, जांच के बाद दिया प्रवेश
स्प्रिंगडेल कॉलेज केंद्र पर परीक्षा में शामिल होने पर पहुंचे एक परीक्षार्थी की जांच के दौरान मेडल डिटेक्टर ने संकेत दिया। इस पर टीम ने उसे रोका और पूछताछ की। परीक्षार्थी ने बताया कि पैर टूटने पर ऑपरेशन के दौरान उसके रॉड डाली गई थी। टीम की सूचना पर एडीएम, सीएमओ ने मौके पर पहुंचकर हकीकत परखी। इसके बाद परीक्षार्थी को केंद्र के अंदर जाने की अनुमति दी गई। परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही उसे प्रवेश दे दिया गया।


---पेपर तो ठीक था, लेकिन सामान्य ज्ञान के सवालों ने उलझाया----
केंद्र पर भीड़ कम थी। हॉल में काफी सीटें खाली थीं। पेपर सुकून से दिया, सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने थोड़ा उलझाया। अब बेहतर परिणाम आने की उम्मीद लगाए हैं। - प्रीति, शाहजहांपुर
पेपर तो ठीक-ठाक था, खासकर हिंदी वाला हिस्सा आसान लगा। लेकिन सामान्य ज्ञान में कुछ सवाल घुमा दिए, पुरानी घटनाओं का जिक्र था। - नितिन गुप्ता, लखीमपुर
तैयारी के हिसाब से पेपर संतुलित था, लेकिन कुछ सवाल ऐसे थे जो सिर्फ रटने से नहीं, समझ से हल होने चाहिए थे। अच्छा लगा कि सब कुछ शांतिपूर्वक हुआ।- ज्योति सागर, शाहजहांपुर

केंद्र पर कोई दिक्कत नहीं आई। पेपर संतुलित था। हिंदी के प्रश्न काफी बेहतर आए। सामान्य ज्ञान ने तोड़ा समय अधिक लिया।- शिव प्रसाद, लखीमपुर

ज्योति सागर, शाहजहांपुर

ज्योति सागर, शाहजहांपुर

ज्योति सागर, शाहजहांपुर

ज्योति सागर, शाहजहांपुर

ज्योति सागर, शाहजहांपुर

ज्योति सागर, शाहजहांपुर

ज्योति सागर, शाहजहांपुर

ज्योति सागर, शाहजहांपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed