फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   42 patients reached the camp, 23 cancer patients got consultation

Pilibhit News: शिविर में पहुंचे 42 मरीज, कैंसर के 23 मरीजों को मिला परामर्श

Mon, 14 Jul 2025 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 14 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
42 patients reached the camp, 23 cancer patients got consultation
​शिविर में मरीजों को परामर्श देते डॉ. आरके चितलांगिया संवाद
पीलीभीत। शहर के विशाल टाॅकीज में रविवार को नि:शक्त जनसेवा संस्थान, मुरारी लाल फाउंडेशन और बरेली कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में कैंसर की जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का उद्घाटन डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके चितलांगिया ने मरीजों को परामर्श दिया।
विज्ञापन

कैंसर जांच और परामर्श शिविर में डीएम ने कहा कि कैंसर से बचाव का सावधानी ही प्रमुख उपाय है। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार शर्मा ने शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश चंद्रा ने भी कैंसर से बचाव के उपाय बताए। नि:शक्त जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष अमृत लाल ने संस्था की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। शिविर में कुल 42 मरीज आए। इसमें 23 मरीज कैंसर के थे। डॉ. आरके चितलांगिया ने मरीजों को परामर्श दिया। शिविर में डॉ. एसके मित्रा, डॉ. नीरज गुप्ता, अनिल कमल, पद्मा चंद्रा, कविता बंसवाल, प्रेम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed