फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   स्वास्थ्य विभाग नवविवाहितों को किट देगा

स्वास्थ्य विभाग नवविवाहितों को किट देगा

Thu, 26 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग नवविवाहितों को किट देगा
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग उपहार योजना के तहत नवविवाहितों को किट देगा। इसमें एक जूट का बैग, वैनिटी पाउच, परिवार नियोजन के अस्थाई साधन एवं मार्गदर्शक पुस्तिका और नवदंपति के नाम एक पत्र दिया। बुधवार को क्षेत्र के बड़ागांव में स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में आयोजित जन जागरूकता गोष्ठी में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक डॉ. मनीष त्यागी ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि जनसंख्या पर नियंत्रण जागरूकता से होगा। इस मुद्दे पर विभिन्न समाज के धर्मगुरुओं के सहयोग से सभी को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। परिवार कल्याण विभाग भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दिशा में कार्य कर रहा है। गोष्ठी में गांव की सभी आशा, आंगनबाड़ी एवं ग्राम प्रधान रीना त्यागी, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक संतोष यादव, रेखा, गीता, सुधा, दिनेश, चेतन कुमार एवं डॉ मनीष कुमार त्यागी आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed