फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger kills ox

वनकटी के निकट कुकुरा गांव में बाघ ने मारा सांड

Wed, 04 Apr 2018 07:44 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Wed, 04 Apr 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
Tiger kills ox
tiger
जिले में जंगल से सटे लगभग हर क्षेत्र में बाघ की दहशत है। मंगलवार की रात जहां वनकटी रोड पर निकट कुकुरा गांव में बाघ ने एक सांड़ को मारा डाला। वहीं अमरिया के पैरीफार्म एवं कलीनगर तहसील के गांव कुंवरपुर में भी चहलकदमी देखी गई।
विज्ञापन

वनकटी रोड पर स्थित मरौरी ब्लॉक के गांव कुकरा में बाघ ने मंगलवार की रात नन्हे लाल के गन्ने के खेत में एक सांड़ को मार डाला। सुबह खेत पर गए लोगों ने खेत में सांड़ का शव पड़ा होने एवं बाघ के पगचिह्न मिलने पर वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची टीम ने सांड़ के शव को दफन करा दिया। इसके बाद गांव खली नवादा में गोष्ठी का आयोजन कर बाघ से बचाव की जानकारी दी गई। उधर पूरनपुर रेंज में कलीनगर तहसील के गांव कुंवरपुर ताल्लुके आनंदपुर में दयाराम के खेत में बाघ के पगचिह्न देखे गए। सुबह पगचिह्न मिलने पर ग्रामीणों ने वनविभाग को सूचना दी जिसपर पूरनपुर रेंज की टीम ने गांव पहुंचकर खेत की जांच कर पगचिह्न ट्रेस किए।
विज्ञापन

अमरिया। अमरिया क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी जारी है। निगरानी टीम को बुधवार सुबह पैरीफार्म पर एक बार फिर बाघ के पगचिह्न मिले हैं। यहां बता दें कि पैरीफार्म, ड्यूनीडाम, बिरहैनी चौकी, भरापचपेड़ा सहित कई स्थानों पर बाघों की लोकेशन आए दिन देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed