फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पूरनपुर ब्लाक लगातार दूसरी बार बना जिला चैंपियन

पूरनपुर ब्लाक लगातार दूसरी बार बना जिला चैंपियन

Thu, 14 Dec 2017 07:52 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर ब्लाक लगातार दूसरी बार बना जिला चैंपियन
sports - फोटो : amar ujala
एसपी कलानिधि नैथानी ने विजेता प्रतिभागी को किया पुरस्कृत
विज्ञापन

बेसिक विद्यालयों की गांधी स्टेडियम में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन


पीलीभीत। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में चल रही 34वीं जनपदीय शैक्षिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। पूरनपुर ब्लॉक जिला चैंपियन, जबकि बीसलपुर ब्लॉक उपविजेता घोषित किया गया। विजेता प्रतिभागियों को एसपी कलानिधि नैथानी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

गांधी स्टेडियम में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान बृहस्पतिवार को सर्द हवा के थपेड़े भी दूर ग्रामीण अंचलों से आए बच्चों के कदमों को नहीं डिगा सके। बच्चों ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। प्रतियोगिताओं के समापन पर परिणाम की घोषणा की गई। दोपहर बाद हुए समापन समारोह में पूरनपुर और बीसलपुर ब्लॉक लगातार दूसरी बार क्रमश: जिला चैंपियन और जिला उपचैंपियन घोषित किया गया। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में पूरनपुर के शिव कुमार और बालिका वर्ग में बीसलपुर की कुलसूम ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती, जबकि जूनियर स्तर बालक वर्ग में पूरनपुर के प्रदीप मंडल और बालिका वर्ग में पूरनपुर की रोशनी ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप पर कब्जा किया। समारोह के मुख्य अतिथि एसपी कलानिधि नैथानी और एडीएम ब्रजकिशोर ने विजेता टीमों व प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों ने पीटी प्रदर्शन के साथ रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरहा के बच्चों ने सेव द टाइगर कार्यक्रम पेश कर जमकर वाहवाही लूटी। इससे पूर्व एसपी ने कहा कि ग्रामीण अंचलों से आए बच्चों का प्रदर्शन वाकई काबिले तारीफ है। यदि शिक्षक व अभिभावक इन बच्चों पर ध्यान दें तो यह बच्चे भी देश का नाम रोशन कर सकते हैं। एडीएम ने प्रतिभागी बच्चों और शिक्षकों की मेहनत को जमकर सराहा। समापन पर बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने प्रतिभागियों से मेहनत व लगन से पढ़ाई करने व खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को प्रेरित किया। इस मौके पर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दयाशंकर, उमेश गंगवार, पवन सिन्हा, सुरेश शर्मा, भद्रपाल गंगवार, नरेंद्र मौर्य, जावेद अहमद, राजीव कुमार, प्रखर मिश्रा, जय प्रकाश, चंद्रमोहन गंगवार, राकेश पटेल, पंकज शाक्य, नित्या राजपूत, प्रवीना राजपूत, रजनी जौहरी, नीरजा शुक्ला, संतोष कुमार, समाजसेवी अनूप अग्रवाल, अजय गुप्ता, संतोष खरे समेत कई शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन


अंतिम दिनों ये हुई प्रतियोगिताएं
प्राथमिक स्तर:
लंबी कूद बालक वर्ग- शिवकुमार पूरनपुर, सोनू मंडल, गगन मरौरी
200 मीटर बालक वर्ग- शिव कुमार पूरनपुर, ओमवीर बिलसंडा, नूरअहमद बीसलपुर
400 मीटर बालक वर्ग- मुहम्मद वारिस बीसलपुर, नूर अहमद, शिव कुमार पूरनपुर
50 मीटर बालक वर्ग- सुहेल बीसलपुर, रेहान, विक्रमशील मरौरी
लंबी कूद बालिका वर्ग- कुलसूम बीसलपुर, नित्या ललौरीखेड़ा, जुबैनिशा बीसलपुर
200 मीटर बालिका वर्ग- नीलम अमरिया, कुलसूम बीसलपुर, सविता मरौरी
100 मीटर बालिका वर्ग- कुलसूम बीसलपुर, फरहीन, नित्या
400 मीटर बालिका वर्ग- शिवांगी बीसलपुर, कलावती, ज्योति बीसलपुर
खोखो बालिका वर्ग- रुखसान एंड पार्टी पूरनपुर

पूर्व माध्यमिक स्तर:
चक्का फेंक बालक वर्ग- प्रवीन पूरनपुर, शोएब, रोहित पूरनपुर
गोला फेंक बालक वर्ग- प्रवीन पूरनपुर, राज, कमल मरौरी
600 मीटर बालक वर्ग- शनि राजभर पूरनपुर, आमीन बीसलपुर, अंकित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed